Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2557126
Zee SalaamZee Salaam हेल्थसर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन उपायों को अपनाकर रखें खुद का ख्याल!

सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन उपायों को अपनाकर रखें खुद का ख्याल!

Heart Attack in Winter: देश के कई इलाकों में अचानक तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. इन सर्दियों में कई तरह की समस्याओं से लोगों को दो-चार होना पड़ता है. लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी दिल के मरीजों को होती है. उनको इन सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे में डॉक्टर से जानें कि इन सर्दियों में कैसे रखें अपना ख्याल 

सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन उपायों को अपनाकर रखें खुद का ख्याल!

How to Survive Heart Attack in Winter: सर्दी बढ़ने के साथ-साथ दिल के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगती है. इस मौसम में हार्ट अटैक का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में रोजाना 40 से 50 दिल से जुड़ी बीमारी से जुड़े मरीज हुए पहुंच रहे हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या पर डॉक्टर का कहना है कि सर्दी में एहतियात न बरतने पर दिल से जुड़ी जानलेवा समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अचानक तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. यह सर्दी वैसे तो आम लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब है ही लेकिन दिल से जुड़ी बीमारी के लोगों के लिए यह बेहद घातक साबित हो सकती है. 

 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग बरतें ज्यादा सावधानी 
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के सी वर्मा का कहना है कि उनके पास रोजाना 40 से 50 ऐसी मरीज आ रहे हैं जो अचानक सर्दी बढ़ने से दिल की बीमारी का शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर के सी वर्मा का कहना है कि सर्दी के मौसम में 40 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. वरना उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

नहाने के लिए करें गर्म पानी का इस्तेमाल 
डॉक्टर का यह भी कहना है कि सर्दी में बाहर निकलते वक्त और खास तौर पर रात में ज्यादा एहतियात बरतनी की जरूरत है. डॉक्टर का यह भी कहना है कि इस मौसम में नहाने और पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर के पास पहुंचना चाहिए. क्योंकि सर्दी के मौसम में दिल की धमनियां तेजी से सिकुड़ती है.

Add Zee News as a Preferred Source

सर्दियों में दिल की बीमारी बढ़ती है 
ऐसे में जरूरी है कि जिस तरह से अचानक मौसम ने करवट बदली है और तेज कड़ाके की सर्दी तराई क्षेत्र में शुरू हो गई है. जरूरी है कि सर्दी में आप अपना बेहद बचाव करें और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरते, ताकि दिल से जुड़ी बीमारी से आप खुद को बचा सकें

 

About the Author

TAGS

Trending news