)
डायबिटीज एक बहुत बुरी बीमारी है. इस बिमारी से पीड़ीत लोगों को दवा के साथ-साथ अपने खानपान का ध्यान भी रखना पड़ता है. वैसे तो फल सभी के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं लेकिन डायबिटीज से पीड़ीत लोगों को फलों का सेवन बहुत ध्यान से और लिमिट में करना चाहिए. वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को फल का सेवन करना मना होता है लेकिन फल बहुत से पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. इसलिए वे कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन एक लिमिट में. आइए जानते हैं वे कौन से फल हैं, जिनका आप सेवन कर सकते हैं.
आम
आम एक ऐसा फल है जो सभी को बेहद पसंद होता है. फिर चाहे वो बड़े हों या बच्चे, इस फल को देख सभी का खाने का मन कर ही जाता है. लेकिन डायबिटीज से पीड़ित लोग ये फल खाने में डरते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आम की एक सर्विंग (3/4 कप) आपकी दैनिक फाइबर जरूरत का 7% प्रदान करती है. फाइबर ब्लडस्ट्रीम में शुगर के एब्सॉर्पशन को धीमा कर देता है जो ग्लूकोज मैनेजमैंट के लिए जरूरी है.
संतरा
संतरा भी एक ऐसा फल है जो बहुत से लोगों को पसंद होता है. इस फल के रस में बहुत चीनी होती है. जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होती है. संतरे में फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा होती है. एक मीडीयम साइज के संतरे में 3 ग्राम फाइबर होता है जो आपको बार-बार भूख लगने से बचाता है. साथ ही ग्लूकोज को भी मैनेज करता है.
तरबूज
तरबूज का स्वाद भले ही खाने में मीठा लगता है, लेकिन इसमें पूरी तरह से चीनी ही नहीं होती है. एक कप कटे हुए तरबूज में 9 ग्राम चीनी होती है जो सेब से कम होती है. डायबिटीज के मरीज कम मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं.
केला
डायबिटीज के मरीजों को केले के सेवन से दूर रहने को कहा जाता है. लेकिन आपको बता दें की कच्चे केले में स्टार्च की अच्छी मात्रा होती है. इसलिए आफ कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में ही करें.
एवोकाडो
एवोकाडो एक बहुत ही लाभदायक फल होता है. सीडीसी का कहना है की अगर आप मधूमेह से पीड़ीत हैं तो आपको हार्ट के रोग का खतरा बड़ जाता है. एवोकाडो का सेवन बहुत सी बिमारीयों से बचाएं रखने में मदद करता है और साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रखता है. एवोकाडो में चीनी की मात्रा बेहद ही कम होती है आप इस फल का सेवन कर सकते हैं.