)
Gaza War: गाजा में इजरायल का कहर जारी है. IDF हर जगह बमबारी कर रही है. यहां तक कि स्कूलों, अस्पतालों और रिफ्यूजी कैंपों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. इस बीच इजरायली फौज ने ख़ान यूनिस में नासर अस्पताल पर भीषण बमबारी की है, जिसमें अस्पताल के एक डॉक्टर अल्ला अल-नज्जर के 10 में से 9 बच्चे मारे गए हैं. डॉक्टर अल्ला अल-नज्जर का एक बच्चा और पति इस हमले में घायल हुए हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलबे से शवों को बाहर निकाला जा रहा है. इस हमले के बाद दुनियाभर में इजरायल की निंदा हो रही है. वहीं, इजरायल ने पिछेले 24 घंटों में 100 से ज्यादा जगहों पर हमला किया है. इस हमले में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह से गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 44 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 25 लोग पट्टी के दक्षिणी भाग में मारे गए हैं.
गाजा में लोग हो रहे हैं भूखमरी के शिकार
गाजा में बढ़ते इजरायल के हमलों की चारों तरफ निंदा हो रही है और इजरायल दुनियाभर में अकेला पड़ता जा रहा है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. गाजा में इजरायल लगातार मानवता को शर्मसार कर रहा है और रिफ्यूजी कैंप पर भी हमले कर रहा है. इन हमलों में सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं की मौत हो रही है. इस हिंसा की वजह से हजारों लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है और लाखों लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं.
गाजा में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
गौरतलब है कि हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमला किया था. इस हमले में कम से कम 1200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद हमास के लड़ाकों ने 250 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पर हमला बोल दिया. अब तक गाजा में कम से कम 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबिक 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.