Israel UK Trade Deal Cancelled: गाजा में बढ़ती तबाही और फिलिस्तीनियों की भुखमरी पर ब्रिटेन ने बड़ा फैसला लिया है. ब्रिटेन ने इजरायल के साथ नई व्यापार वार्ता पर रोक लगाते हुए इजरायली राजदूत को तलब किया. वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों पर भी कसेगा शिकंजा.
Trending Photos
)
Israel UK Trade Deal Cancelled: गाजा में चल रहे जंग की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं. पूरा शहर खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन इजरायल ने अपने हमले जारी रखे हैं. इस तेजी से बढ़ते हमलों को लेकर अब दुनियाभर के कई बड़े मुल्क इजरायल के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं. इसी कड़ी में ब्रिटेन सरकार ने अहम फैसला लिया है और इजरायल के साथ नई मुक्त व्यापार वार्ता रोक दिया है. साथ ही वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा करने वाले इजरायली सेटलर्स पर भी सख्त रुख अपना है.
ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने पार्लियामेंट को बताया कि इजरायल के साथ नए व्यापार समझौते पर अब बातचीत नहीं की जाएगी, क्योंकि इजरायल की सैन्य कार्रवाई कर रहा है. इजरायल गाजा में भीषण बमबारी कर रहा है जिससे वहां के लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं. इस वजह से ब्रिटेन नए व्यापार समझौते को रद्द कर दिया है. साथ वेस्ट बैंक में अवैध इजरायली बस्तियों पर और अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं.
इजरायली राजदूत को किया तलब
लैमी ने कहा कि गाजा में 11 हफ्ते से लगातार मदद रोके जाने और फिलिस्तीनी समुदाय पर हिंसा बढ़ने के कारण ब्रिटेन को यह कदम उठाना पड़ा है. इतना ही नहीं, ब्रिटेन ने लंदन में मौजूद इजरायल की राजदूत त्ज़िपी होटोवेली को भी तलब कर साफ कहा है कि गाजा में मानवीय मदद रोकना अमानवीय है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी कहा कि गाजा में बच्चों और आम लोगों की हालत बेहद खराब है और वहां जो कुछ हो रहा है, वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है. उन्होंने फिर से गाजा में सीजफायर समझौते की बात कही है.
इजरायल ने ब्रिटेन पर किया पलटवार
ब्रिटेन के इस फैसले पर इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध अनुचित और खेदजनक हैं. उन्होंने दावा किया कि ब्रिटेन पहले ही इस व्यापार समझौते पर आगे नहीं बढ़ रहा था. इससे पहले यूरोपीय संघ (EU) ने भी अपने व्यापार समझौते की समीक्षा करने का ऐलान किया था. कनाडा और फ्रांस ने भी गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है.
गाजा में भारी तबाही
गौरतलब है कि हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा में कहर मचा दिया है. इजरायली फौज ने गाजा में इतनी भीषण बमबारी की है कि पूरा शहर खंडहर में तब्दील हो चुका है. गाजा में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. वहीं, 20 लाख लोग घर से बेघर हुए हैं. यहां लोग भूखमरी का शिकार हो रहे हैं.