Gaza: इजरायल ने ऐलान किया है कि वह सीजफायर के पहले चरण को रमजान और पासओवर [यहूदी त्योहार] या 20 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करता है. इसके बाद इजरायल ने गाजा में मानवीय सहायता पर रोक लगा दी है.
Trending Photos
)
Gaza: मिस्र ने गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी करने के इजराइल के फैसले की निंदा की है और उस पर ‘‘भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने’’ का इल्जाम लगाया है. मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने रविवार को इजराइल-हमास युद्धविराम के अगले चरण के तत्काल कार्यान्वयन का आह्वान किया. मिस्र ने हमास-इजराइल के बीच युद्धविराम के लिए प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम किया है.
हमास ने इजरायल पर बोला हमला
वहीं, हमास ने अस्थायी युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वाकारने के लिए इजरायल की आलोचना की. फिलिस्तीनी ग्रुप के मुताबिक यहूदी राष्ट्र का यह कदम गाजा युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण के लिए वार्ता को टालने की कोशिश है. हमास ने एक बयान में कहा, "हम हस्ताक्षरित समझौते को इसके तीन चरणों में लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, हमने समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत शुरू करने के लिए अपनी तत्परता की बार-बार घोषणा की है."
इजरायल कर रहा है ब्लैकमेल- हमास
बयान में कहा गया, "हम इस बात पर जोर देते हैं कि इजरायली बंधकों को वापस पाने का एकमात्र तरीका सीजफायर समझौते का पालन करना, दूसरे चरण को लागू करने के लिए तुरंत बातचीत शुरू करना और इजरायल द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध होना है. गाजा में मानवीय सहायता को रोकने का नेतन्याहू का फैसला "सस्ता ब्लैकमेल, युद्ध अपराध और समझौते के खिलाफ एक जबरदस्त उल्लंघन है."
क्या है पूरा मामला
इजरायल ने ऐलान किया है कि वह सीजफायर के पहले चरण को रमजान और पासओवर [यहूदी त्योहार] या 20 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करता है. उसने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन के मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है. इजरायल ने न सिर्फ अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है बल्कि गाजा में सभी वस्तुओं की सप्लाई रोकने का भी फैसला किया है. इजरायल के इस फैसले पर हमास समेत कई देशो ने हैरानी जताई है.
दूसरे फेज में बाकी कैदियों को रिहा करने पर बनी थी सहमति
इजरायल-हमास युद्ध विराम का पहला चरण,शनिवार को समाप्त हो गया। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजरायल का गाजा से पूरी तरह से हटना, स्थायी युद्ध विराम लागू होना और हमास को बाकी बंधकों को रिहा करना शामिल है.