)
Gaza: इजराइल गाजा पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है. पहले कैबिने ने इसकी मंजूरी दे दी थी और अब इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने इसकी मंजूरी दे दी है. इज़रायल लगातारा फिलिस्तीनी ग्रुप हमास पर दबाव बढ़ा रहा है. हालांकि इस सवाल पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है कि हेवी मिलिट्री ऑपरेशन से बंधकों और फिलिस्तीनियों का क्या हश्र हो सकता है.
इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बुधवार को ऐलान किया कि गाज़ा सिटी पर कंट्रोल करने के लिए ऑपरेशनल प्लान के मुख्य ढांचे को मंजूरी दे दी गई है. IDF के चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ ऐयाल ज़ामिर ने यह फैसला सीनियर मिलिट्री और सिक्योरिटी ऑफिसर्स के साथ बैठक के दौरान लिया.
IDF ने बताया कि ज़ामिर ने आने वाले मिशनों को देखते हुए सैनिकों की तैयारी और रिज़र्व भर्ती बढ़ाने को ज़ोर दिया है. इज़रायली मीडिया के मुताबिक, सैन्य कब्ज़ा तब शुरू होगा जब गाज़ा सिटी के निवासियों को वहां से निकाल लिया जाएगा. उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. हालांकि इस बात को मिलिट्री ने नहीं बताया कि उन्हें वहां से निकालकर कहां ले जाया जाएगा.
दूसरी ओर, हमास ने मंगलवार को कहा कि उसने एक डेलिगेशन मिस्र भेजा है, जो वहां सीनियर मिस्री अधिकारियों से मुलाकात करेगा. अरब मीडिया के अनुसार, इन वार्ताओं का मकसद संघर्षविराम (सीज़फ़ायर) वार्ताओं को फिर से शुरू करना है, जो पिछले महीने के अंत से रुकी हुई हैं.
उधर गाजा में भूख की वजह से लोगों की मौत हो रही है. लोगों तक पूरी तरह से खाना नहीं पहुंचा पा रहा है जो अमेरिकी एजेंसी जीएचएफ के जरिए खाना पहुंचाया जाता है वहां इजराइल फायरिंग कर देता है. लाइन में लगे लोगों पर अंधाधुन फायरिंग की जाती है.