Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2709538
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza में फिर होगा सीजफायर, ट्रंप का बयान; नेतन्याहू बोले नई डील पर हो रही बातचीत

Gaza में फिर होगा सीजफायर, ट्रंप का बयान; नेतन्याहू बोले नई डील पर हो रही बातचीत

Gaza Ceasefire: इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं, और उन्होंने बीते रोज मीडिया से बताया कि एक नई डील पर बातचीत हो रही है, जिसके जरिए बंधकों की रिहाई होगी.

Gaza में फिर होगा सीजफायर, ट्रंप का बयान; नेतन्याहू बोले नई डील पर हो रही बातचीत

Gaza Ceasefire: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान कहा कि गाजा में हमास के कब्जे से और ज्यादा बंधकों को रिहा कराने के मकसद से बातचीत की जा रही है. ओवल ऑफिस में नेतन्याहू ने कहा,"हम अब एक दूसरे समझौते पर काम कर रहे हैं जिसके कामयाब होने की हमें उम्मीद है, और हम सभी बंधकों को मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

गाजा में फिर होगा सीजफायर

ट्रम्प ने अपनी ओर से कहा,"हम बंधकों को छुड़ाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं. हम एक और सीजफायर की उम्मीद कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है." नेतन्याहू ने कहा, "बंधक दर्द में हैं और हम उन सभी को बाहर निकालना चाहते हैं." ट्रम्प के बगल में बैठे इज़रायली नेता ने पहले हुए बंधक रिहाई समझौते पर रोशनी डाली, जिस पर ट्रम्प के इलाकाई दूत स्टीव विटकॉफ के जरिए आंशिक रूप से बातचीत की गई थी, जिसके तहत 25 लोगों को रिहा कराया गया था.

18 मार्च को सीजफायर उल्लंघन

नेतन्याहू का ये सफर फिलिस्तीनी ग्रुप हमास के साथ इजरायल के छह हफ्ते के सीजफायर के टूटने के बाद हो रहा है. 18 मार्च को इजराइल ने हमले शुरू कर दिए थे और सीजफायर खत्म कर दिया था. हाल ही में हुए युद्धविराम के तहत 33 इजरायली बंधकों को वापस लौटाया गया था, जिनमें से आठ की मौत हो गई थी. इसके बदले में इजरायली जेलों में बंद लगभग 1,800 फिलिस्तीनियों को रिहा किया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

अपने लोगों की मरजी के खिलाफ जा रही नेतन्याहू सरकार

इजराइल की सरकार पर बंधकों के परिवार और लोगों का दबाव है कि वह बातचीत के साथ बंधकों को छुड़ाए. हालांकि, नेतन्याहू उनकी मरज़ी के खिलाफ सैन्य दबाव बनाए रहना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि यह तरीका है, जिससे हमास उनकी बात मान सकता है. बता दें, 7 अक्टूबर ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news