Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2822137
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza: दूध पीने वाले बच्चों को पिलाया जा रहा दाल का पानी, बुरे हालात में गाजा

Gaza: दूध पीने वाले बच्चों को पिलाया जा रहा दाल का पानी, बुरे हालात में गाजा

Gaza News: गाजा में हालात संजीदा बने हुए हैं. लोगों के पास खाना नहीं है और दूध पीने वाले बच्चों के को दाल का सूप पिलाना पड़ रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza: दूध पीने वाले बच्चों को पिलाया जा रहा दाल का पानी, बुरे हालात में गाजा

Gaza News: गाजा में जिंदगी अब आंकड़ों से नहीं बल्कि सांसों से मापी जाती है. यहां बचपन हंसी की जगह मांओं के कमजोर सीने पर खामोश चीख बन गया है. चिथड़ों से बने तंबुओं और खाली अस्पताल के बिस्तरों पर मांएं अपने मासूम बच्चों को दूध की जगह दाल का सूप पिला रही हैं. न दवा है, न खाना और सबसे बड़ी बात कोई सुनने वाला नहीं.

गाजा में हालात संजीदा

खान यूनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स की पीली दीवारों के बीच डॉक्टर बेबस होकर सैकड़ों नवजात बच्चों को देख रहे हैं जो धीरे-धीरे मर रहे हैं. छोटे बच्चे दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन वह भी मार्किट में मौजूद नहीं है. बच्चे डिहाइड्रेशन और कुपोषण का शिकार हो रहे हैं. नासिर कॉम्प्लेक्स के एक डॉक्टर ने इजराइल की मजम्मत करते हुए कहा है कि छोटे बच्चों के लिए दूध की किल्लत होना जीने के अधिकार का पूरी तरह खत्म होना है.

गाजा शहर के अल-जला रोड पर एक फटे हुए तंबू में, इज़बार मुहम्मद को अपनी तीन महीने की बेटी को दूध की जगह दाल पिलानी पड़ रही है. वह कई दिनों से बाज़ारों, अस्पतालों और दुकानों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उस छोटी बच्ची के लिए दूध नहीं मिल पा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों को नहीं मिल पा रहा है खाना

इजराइल बेकसूरों पर हमले कर रहा है और लोगों तक खाना और जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है. वह पेचिश और गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित है, और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उसे पर्याप्त भोजन नहीं मिला तो वह मर सकती है. 

जंग से पहले चंद डॉलर में मिलने वाला दूध अब 90 डॉलर प्रतिदिन पर भी एक सपना है. आर्थिक तबाही, बेरोजगारी और घेराबंदी की वजह से खाने की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं. हालांकि सीजफायर की उम्मीद जागी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने जल्द सीजफायर होने का ऐलान किया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news