Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2695056
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza Ceasefire पर UAE के राष्ट्रपति ने ट्रंप को खड़काया फोन; क्या अब रुकेगी जंग?

Gaza Ceasefire पर UAE के राष्ट्रपति ने ट्रंप को खड़काया फोन; क्या अब रुकेगी जंग?

UAE President Talked American President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति और यूएई के राष्ट्रपति ने गाजा में सीजफायर को लेकर बातचीत की है. जिसके बाद उम्मीद जाग रही है कि जल्द ही जंग का खात्मा होगा.

Gaza Ceasefire पर UAE के राष्ट्रपति ने ट्रंप को खड़काया फोन; क्या अब रुकेगी जंग?

UAE President Talked American President: युनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की. इस दौरान दोनों के बीच गाजा में सीजफायर सहित मिडिल ईस्ट से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति से यूएई प्रेसिडेंट की बातचीत

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, शेख मोहम्मद ने इलाके में व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति की नींव के तौर पर इजरायल-फिलिस्तीनी सीजफायर के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन के प्रति यूएई की जरूरत को दोहराया. अमीरात समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गाजा में स्थायी सीजफायर समझौता यकीनी बनाने के लिए और इलाके में स्थिरता बनाए रखने के लिए चल रही कोशिशों पर भी बात की. 

फिलिस्तीनियों के लिए पहुंचे मदद

इस टेलीफोनिक बातचीत के दौरान शेख मोहम्मद ने गाजा के लोगों के लिए जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया. बता दें, जब से इजराइल ने दोबारा जंग शुरू की है. उसने मदद के लिए जाने वाले ट्रकों को रोक दिया है. जिससे फिलिस्तीनियों के पास खाना, पानी और दवाइयों की कमी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों देशों के बीच हुई है डील

ट्रंप और शेख मोहम्मद ने पिछले हफ्ते यूएई के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायद अल-नाहयान की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के नतीदों के बारे में भी रिव्यू किया. उनकी यात्रा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस टेकनॉलोजी, बुनियादी ढांचे और एनर्जी सहित कई इलाको में दोनों देशों के बीच समझौते हुए थे.

इजराइल और हमास की जंग

बता दें, गाजा में जंग जारी है और इजराइल के दोबारा हमले करने के बाद से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस जंग में 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. बीच में दो बार सीजफायर भी हुआ और बंधकों की अदला बदली भी हुई. लेकिन, इजराइल का कहना है कि वह हमास को पूरी तरह से तबाह करना चाहता है और वह तब तक गाजा नहीं छोड़ेगा. वहीं हमास का कहना है कि इजराइल सझौते पर टिके और दूसरा फेज लागू करके बंधकों की अदला बदली करे और अपनी सेना को पट्टी से हटाए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news