Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2713453
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza: क्रूरता की सारी हदें पार, Israel ने की 10 लोगों की हत्या, जिनमें 7 बच्चे शामिल

Gaza: क्रूरता की सारी हदें पार, Israel ने की 10 लोगों की हत्या, जिनमें 7 बच्चे शामिल

Gaza Deaths: गाजा में इजराइल ने 10 लोगों की हत्या की है, मरने वालों में 7 बच्चे शामलि हैं. ये हमला खान यूनुस इलाके में हुआ है. इस बात की जानकारी सिविल डिफेंस एजेंसी ने दी है.

Gaza: क्रूरता की सारी हदें पार, Israel ने की 10 लोगों की हत्या, जिनमें 7 बच्चे शामिल

Gaza Deaths: गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी नेजानकारी दी है कि जुमा के दिन इजराइल की एयरस्ट्राइक में एक परिवार के 10 लोगों की जान गई है. मरने वालों में सात बच्चे शामिल हैं. ये हमला खान यूनुस में हुआ है. यह पहली बार नहीं है जब इजराइल ने ऐसी क्रूरता की है. सैकड़ों ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां मरने वालों में बच्चों की तादाद काफी ज्यादा रही है.

सिविल डिफेंस एजेंसी ने क्या कहा?

एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल ने कहा कि सेंट्रल खान यूनिस में अल-फर्रा परिवार के घर को निशाना बनाया गया है. इजराइल के जरिए किए गए हवाई हमले में 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात बच्चे हैं. मरने वालों को अस्पताल ले जाया गया है.

हाल ही में किया है ऐसा

इससे पहले बुधवार के रोज इजराइल ने एक रेज़ीडेन्शियल बिल्डिंग पर हमला किया था. इस हमले में 23 लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में आठ औरतें और आठ बच्चे शामिल थे. इजराइली अधिकारियों ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि बिल्डिंग में एक हमास का सीनियर अधिकारी मौजूद था. हालांकि, इजराइली सेना ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वह कौनसा अधिकारी थी और उसका नाम क्या था?

Add Zee News as a Preferred Source

सीजफायर के बाद आक्रमक हुआ इजराइल

सीजफायर के बीद से इजराइल और ज्यादा आक्रमक हो गया है. रमजान के बीच में ही इजराइली सेना ने गाजा पर हमले शुरू कर दिए थे और अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों में औरतों और बच्चों की तादाद काफी ज्यादा है.

क्या होगा सीजफायर?

सीजफायर पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. इजराइल का कहना है कि वह एक नए समझौते के बारे में विचार कर रहा है और जल्द ही इसपर हमास के साथ बात होगी. हालांकि हमास ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. हाल ही में हमास के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि गाजा में सीजफायर की बहुत ज्यादा जरूरत है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news