Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2898107
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza: अस्पताल पर हमले करने के बाद क्या बोली इजराइली सेना; मारे गए थे 20 लोग

Gaza: अस्पताल पर हमले करने के बाद क्या बोली इजराइली सेना; मारे गए थे 20 लोग

Gaza Hospital Attack: गाजा के अस्पताल पर इजराइली सेना ने भयानकर हमला किया. जिसकी वजह से पांच पत्रकारों और कई हेल्थ कर्मियों की मौत हो गई. अब इस मामले में इजराइली सेना का बयान आया है.

Gaza: अस्पताल पर हमले करने के बाद क्या बोली इजराइली सेना; मारे गए थे 20 लोग

Gaza Hospital Attack: गाज़ा के एक बड़े अस्पताल पर इज़रायली हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल थे, इज़रायली सेना ने इस हमले को एक 'दुर्भाग्यपूर्ण ग़लती' बताया है. सेना का कहना है कि हमले का निशाना एक ऐसा कैमरा था, जिसे उन्होंने हमास का निगरानी कैमरा समझा था. इसके साथ ही सेना ने दावा किया कि वहां मौजूद कुछ लोग 'आतंकवादी' थे.

टैंक से किए गए हमले

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक दुखद हादसा बताया है, यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में इस हमले की कड़ी निंदा हो रही है. सेना का कहना है कि अस्पताल पर दो हमले लगातार किए गए थे, जिन्हें टैंक से अंजाम दिया गया.

इस तरह के दोहरे हमलों को "डबल टैप" कहा जाता है, जिन्हें पहले यूक्रेन और सीरिया जैसे देशों में भी मानवाधिकार संगठनों के जरिए आलोचना का सामना करना पड़ा है. खासकर जब ऐसे हमले नागरिकों या स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाते हैं. इस अटैक में मारे गए लोगों में पांच पत्रकार भी शामिल थे.

Add Zee News as a Preferred Source

सेना कर रही है इस बात की जांच

सेना ने माना कि जांच में अब तक कई कमियां रही हैं. जैसे कि हमले में किस तरह का गोला-बारूद इस्तेमाल हुआ, इसकी जानकारी अभी पूरी नहीं है. साथ ही, इस हमले को किसने मंजूरी दी, इसकी भी जांच चल रही है.

मारे गए लोगों में से एक इमाद अल-शार थे, जो गाज़ा की सिविल डिफेंस एजेंसी के ड्राइवर थे. यह एजेंसी हमास-शासित गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है. अतीत में भी इज़रायल ने ऐसे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को हमास का सदस्य बताते हुए निशाना बनाया है.

अस्पतालों को करता आया है टारगेट

गाज़ा में युद्ध के पिछले 22 महीनों में इज़रायली सेना ने कई बार अस्पतालों पर हमले किए हैं. इज़रायल का दावा है कि हमास अस्पतालों के अंदर और आसपास अपने ठिकाने बनाता है, लेकिन अक्सर ऐसे दावों के पुख्ता सबूत सामने नहीं आते. हालांकि, यह भी सच है कि कुछ मौकों पर अस्पतालों के अंदर हमास के सुरक्षाकर्मी देखे गए हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news