Gaza News Latest: गाजा में इजराइल ने फिर से स्ट्राइक की है. जिसमें 16 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है. इन हमलों में इजराइल ने तीन बिल्डिंग्स को निशाना बनाया है.
Trending Photos
)
Gaza News Latest: गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि गुरुवार सुबह इजरायली हमलों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जबकि फिलिस्तीनी इलाके में सीरियस मिलिट्री ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है. एजेंसी के स्पोकपर्सन महमूद बसल ने कहा कि साउथ गाजा के खान यूनुस में हुई इस एयरस्ट्राइक में 6 घरों को निशाना बनाया गया है. जिसमें, 16 लोगों की जान गई है और कई दर्जन लोग घायल हुए हैं.
इजराइल ने बुधवार को गाजा में जमीनी ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है और फिलिस्तीनियों को बंधकों को वापस करने और हमास को सत्ता से हटाने के लिए आखिरी वॉर्निंग जारी की है. इज़रायली सेना ने कहा कि उसने "सुरक्षा परिधि का विस्तार करने और उत्तर और दक्षिण के बीच आंशिक बफर बनाने के लिए मिडिल और साउथ गाजा पट्टी में लक्षित जमीनी ऑपरेशन शुरू किया है."
इजराइल के हमलों की वजह से कई सौ लोग मलबे में फंस गए हैं. जिन्हें स्थानीय लोग बचाने की कोशिशों में लगे हैं. गाजा सिटी में कंक्रीट के ढेर से एक बच्चे की लाश को निकालने की कोशिश कर रहे एक शख्स ने कहा, "हम अपने नंगे हाथों से खुदाई कर रहे हैं."
राफा स्थित रेड क्रॉस फील्ड अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी फ्रेड ओला ने कहा कि नई सिरे से शुरू हुई स्ट्राइक की वजह से हम डर को हवा में महसूस कर सकते हैं. इसके साथ ही हम दर्ज और तबाही को महसूस कर सकते हैं. इजराइल के मंत्री काट्ज ने कहा कि यह आखिरी वॉर्निंग है.
उन्होंने आगे कहा,""संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की सलाह मानिए. बंधकों को वापस कर दीजिए और हमास को हटा दीजिए, और आपके लिए अन्य विकल्प खुल जाएंगे. जिसमें उन लोगों के लिए दुनिया के अन्य स्थानों पर जाने की संभावना भी शामिल है जो ऐसा करना चाहते हैं."