Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718567

Gaza: इजराइल का सीजफायर प्रस्ताव, हमास डाले हथियार; जानें क्या की बड़ी मांगे?

Gaza New Ceasefire Proposal: इजराइल ने हमास के सामने एक नया सीज़फायर प्रॉपोजल रखा है. इस प्रस्ताव में इजराइल की तरफ से क्या मांगे की गई हैं? आइये जानते हैं पूरी डिटेल

Gaza: इजराइल का सीजफायर प्रस्ताव, हमास डाले हथियार; जानें क्या की बड़ी मांगे?

Gaza New Ceasefire Proposal: गाज़ा में सीजफायर के लिए इजराइल ने नया प्रस्ताव रखा है. तकरीबन एक महीने की लगातार गोलाबारी के बाद इजराइल को लग रहा है कि उसका सोचना गलत था कि हमास पर मिलिट्री से प्रेशर बनाया जा सकता है. फिलिस्तीनी मिलिटेंट्स का कहना है कि उन्हें इजराइल की तरफ से एक नया सीजफायर प्रॉपोजल मिला है.

हमास ने क्या कहा?

हमास के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि वह इस प्रस्ताव पर 48 घंटे के बाद रिस्पोन्ड कर पाएंगे. जिसका मतलब है कि आज शाम तक हमास का इस पर जवाब आ सकता है. यह प्रस्ताव मिस्र के अधिकारियों के जरिए वीकएंड में काहिरा में ग्रुप के डेलिगेशन को सौंपा गया था, जो सीजफायर बातचीत में मध्यस्थता कर रहे हैं.

इजराइल ने अपने प्रस्ताव में क्या कहा?

हमास के एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार देर शाम एएफपी को बताया कि इजरायल ने 10 बंधकों की रिहाई के बदले में 45 दिन के सीज़फायर का प्रस्ताव रखा है. इसके बदले में इजराइल 1,231 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा और ह्यूमेटेरियन एड पर लगी रोक को हटाएगा, जिसे 2 मार्च से पूरी तरह से रोका गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिकी नागरिक को रिहा करने की बात

हमास अधिकारी ने कहा कि इजरायली प्रस्ताव में सीज़फायर के पहले दिन इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा करने की बात कही गई है. अलेक्जेंडर एकमात्र जीवित बंधक है जिसके पास अमेरिकी नागरिकता है.

दूसरे दिन, हमास इजरायल की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 66 फिलिस्तीनी कैदियों और वर्तमान युद्ध के दौरान हिरासत में लिए गए 611 गाजावासियों के बदले में पांच और बंधकों की अदला-बदली करेगा.

तीसरा दिन अहम

तीसरे दिन, जंग खत्म होने के बाद के सिनेरियो पर बातचीत शुरू होगी, जिसमें स्थायी सीज़फायर के बदले में हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों का निरस्त्रीकरण शामिल है. हालांकि हमास ने बीते रोज इसे नकार दिया है. उसका कहना है कि वह हथियार डालने के बारे में सोच भी नहीं सकता.

हमास के पास कितने बंधक?

7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था. कई बंधकों को रिहा कर दिया गया है और 58 अभी भी गाजा में बंद हैं, जिनमें से 34 के बारे में इजरायली सेना का कहना है कि वे मर चुके हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news