)
Gaza News: गाजा में हालात संजीदा बने हुए हैं. जल्दी ही मरने वालों के आंकड़े 60 हजार के पार पहुंचने वाले हैं. वहीं नेतन्याहू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता है, तब तक वह हमलों को नहीं रोकेंगे. हमास और इजराइल के बीच सीजफायर होने की कोई उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है. आइये जानते हैं कि गाजा जंग में बीते रोज क्या-क्या हुआ है?
- गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 77 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें उत्तरी गाजा के जबालिया में यूएनआरडब्ल्यूए क्लिनिक पर हुए हमले में 22 लोग मारे गए.
- इजरायली सेना ने गाजा पर अपने जमीनी हमले को और बढ़ा दिया है, जबकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह दक्षिण में खान यूनिस से राफा को अलग करने के लिए एक नया गलियारा बनाना चाहते हैं.
- अमेरिकी सेना ने बुधवार को यमन के उत्तरी हिस्से में सादा सहित दूसरी जगहों पर नए हवाई हमले शुरू किए, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई. इन इलाकों में हूति संगठन के सक्रिय होने का दावा किया गया. जो गाजा के लोगों का समर्थन करता आ रहा है.
- मिस्र, सऊदी अरब, कतर और तुर्की ने तनाव बढ़ाने के लिए इजरायल की निंदा की है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर द्वारा अल-अक्सा मस्जिद परिसर का दौरा भी शामिल है.
- संयुक्त राष्ट्र के एक सहायता अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राफा में सामूहिक कब्र मिली है. जहां, इजरायली सेना के जरिए एंबुलेंस पर गोलीबारी के बाद 15 चिकित्सकों की लाशें मिली हैं.
- हमास के दो अधिकारियों ने बुधवार को एएफपी को बताया कि हमास ने गाजा में सीजफायर के नए इजरायली प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया है और इजराइल पर गंभीर इल्जाम लगाया है.