Gaza News: गाजा में हालात संजीदा बने हुए हैं. सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी है कि गाजा के एक स्कूल से जली हुई लाशें बरामद हुई है. बता दें, गाजा में 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
Trending Photos
)
Gaza News: गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बुधवार को कहा कि उसके दल ने विस्थापित लोगों के लिए शेल्टर होम्स बने एक स्कूल से जली हुई लाशें बरामद की हैं. इसके साथ ही सुबह इजराइली इजरायली हमलों में 17 लोग मारे गए हैं.
इजराइल ने 18 मार्च को गाजा में अपना मिलिट्री ऑपरेशन फिर से शुरू किया था. दो महीने के सीजफायर के टूटने के बाद ये जंग फिर से से शुरू हो गई है. नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने बुधवार को जानकारी दी, "सुबह से अब तक 17 लोग मारे गए हैं." उन्होंने कहा कि गाजा शहर के अल-तुफ्फाह पड़ोस में याफा स्कूल की इमारत को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 11 पीड़ितों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा,"स्कूल में विस्थापित लोगों को रखा गया था. बम विस्फोट से भयंकर आग लग गई और तब से अब तक कई जले हुए शव बरामद किए गए हैं. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के जरिए इजरायल पर किए गए हमले के बाद जंग शुरू होने के बाद से, हजारों विस्थापित गाजावासियों ने हिंसा से बचने के लिए स्कूलों में शरण ली है. बता दें, 7 अक्टूबर से अब तक गाजा में 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जंग की वजह से 2.4 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं. बासल ने कहा कि उनके दल को गाजा के कई इलाकों से संकट की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा, "हमारे पास प्रभावी बचाव अभियान चलाने या शहीदों की लाशों को बरामद करने के लिए जरूरी सामानों की कमी है.
मंगलवार को इज़रायली सेना ने कहा कि उसने लगभग 40 “इंजीनियरिंग वाहनों” को निशाना बनाया है, और आरोप लगाया कि उनका इस्तेमाल “आतंकवादी मकसद” के लिए किया जा रहा था. बासल ने कहा कि हवाई हमलों ने बुलडोजर और अन्य उपकरण नष्ट कर दिए, जिनकी जरूरत मलबे को साफ करने और मलबे के नीचे से शहीदों के लाशों को निकालने के साथ-साथ जिंदगी बचाने और लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए थी