Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2720233
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza News: खाने से तरसा रहा इजराइल, एक महीने में 3,696 फिलिस्तीनी बच्चे कुपोषण का शिकार

Gaza News: खाने से तरसा रहा इजराइल, एक महीने में 3,696 फिलिस्तीनी बच्चे कुपोषण का शिकार

Gaza News: गाज़ा में हालात संजीदा बने हुए हैं. यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई हजार बच्चे कुपोषण का शिकार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इजराइल ने गाजा में खाना और दूसरे जरूरी सामानों पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है.

Gaza News: खाने से तरसा रहा इजराइल, एक महीने में 3,696 फिलिस्तीनी बच्चे कुपोषण का शिकार

Gaza News: अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन की मानवीय मामलों की एजेंसी (ओसीएचए) ने गुरुवार को गाजा के हालात पर जानकारी दी है. जिसके मुताबिक इजराइली सेना के जरिए मानवीय सहयता न पहुंचने की वजह से गाजा में हालात गंभीर बने हुए हैं, इसका खास तौर पर असर बच्चों पर पड़ा है.

कई हजार बच्चें कुपोषण का शिकार

OCHA की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में 3,696 फिलिस्तीनी बच्चों को कुपोषण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जो कि फरवरी में भर्ती बच्चों की तादाद की तुलना में काफी ज्यादा दिखता है. इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में ह्यूमेटेरियन मदद न पहुंचने की वजह से खाने के कंजप्शन में भारी कमी आई है. सातवें हफ्ते भी जरूरी सामान गाजा में नहीं पहुंच पा रहा है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अह फूड्स - जैसे मांस, मुर्गी, डेयरी, सब्जियां और फल - की खपत गंभीर तौर पर कम हुई है.

पानी की भी है भारी कमी

OCHA की रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में पानी की कमी "एक गंभीर अस्तित्व संकट को बढ़ावा दे रही है, जिसके लंबे वक्त में बहुत गलत नतीजे होंगे. पानी ज़िदा रहने के लिए जरूरी है, फिर भी साफ पानी तक पहुंच खतरनाक तौर पर सीमित हो गई है."

Add Zee News as a Preferred Source

बंधक मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत एडम बोहलर ने अल जजीरा को बताया कि गाजा में सीजफायर तभी संभव होगा जब फिलिस्तीनी इलाके में हमास के जरिए बंधक बनाए गए सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा. उनका ये बयान उस वक्त आया है, जब सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है.

बुधवार को इजराइल की एयरस्ट्राइक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को इजराइल की तरफ से हुई एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत हुई है. यूएन ने कहा कि 18 मार्च को इजरायल द्वारा हमास के साथ सीजफायर तोड़ने के बाद से गाजा में लगभग 5,00,000 लोग "नए सिरे से विस्थापित हुए हैं या फिर एक बार फिर से बेघर हो गए हैं."

वहीं इस मामले को लेकर इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर का कहना है कि ह्यूमेटेरियन एड को रोकना ही हमास पर प्रेशर बनाने का एकमात्र तरीका है. गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है कि मरने वालों की तादाद 51 हजार पार कर चुकी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news