Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2757349
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza: 22 बच्चों समेत 48 की मौत; फिलिस्तीनियों के लिए भयानक रही बीती रात

Gaza: 22 बच्चों समेत 48 की मौत; फिलिस्तीनियों के लिए भयानक रही बीती रात

Gaza News: गाजा के लोगों के लिए बीती रात काफी मुश्किल बीती है. इजराइली हमलों में 48 लोगों की मौत हुई, मरने वालों में 22 बच्चे भी शामिल थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza: 22 बच्चों समेत 48 की मौत; फिलिस्तीनियों के लिए भयानक रही बीती रात

Gaza News: मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उत्तरी गाज़ा में इस्राइल द्वारा किए गए जबरदस्त हवाई हमलों में कम से कम 22 बच्चों की मौत हो गई, स्थानीय अस्पतालों ने यह जानकारी दी है. इन हमलों में कुल मिलाकर कम से कम 48 लोगों की जान गई है, यह जानकारी जबालिया के इंडोनेशियन अस्पताल ने दी है.

बंधकोंको छोड़ने के बाद हमले

ये हमले उस दिन के ठीक बाद हुए जब हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता में एक इज़रायली-अमेरिकी बंधक को रिहा किया था और साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर थे. वहीं, मंगलवार को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाज़ा में जंग को रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता, जिससे सीजफायर की उम्मीद काफी कम हो गई है.

इजराइली सेना ने नहीं की टिप्पणी

हालांकि इज़रायली सेना ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मंगलवार को इजराइली सेना ने देर रात जबालिया के निवासियों को चेतावनी दी थी कि वहां हमास का जखीरा और ठिकाना है, इसलिए वे इलाका खाली कर दें.

Add Zee News as a Preferred Source

पीएमओ ने दिया बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में नेतन्याहू ने कहा कि इज़रायली सेना अगले कुछ दिनों में अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी और "पूरा मिशन पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ गाज़ा में एंट्री करेगी... इसका मतलब है हमास का पूरी तरह से खात्मा."

गाज़ा में यह युद्ध तब शुरू हुआ जब 2023 में हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों ने दक्षिणी इज़राइल में घुसपैठ कर 1,200 लोगों की हत्या की थी. उसके जवाब में इज़राइल ने भारी हमला शुरू किए थे, जिसमें अब तक गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 52,800 से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news