Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2730141
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza News: हमास के स्नाइपर से नहीं बच पाया इजराइली सैनिक; मारे जा चुके 800 जवान

Gaza News: हमास के स्नाइपर से नहीं बच पाया इजराइली सैनिक; मारे जा चुके 800 जवान

Gaza News: हमास के स्नाइपर ने इजराइली सैनिक को निशाना बनाया है. जवान की मौके पर ही मौत हो गई है. अब तक इजराइल के 800 से ज्यादा जवान मारे जा चुके हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza News: हमास के स्नाइपर से नहीं बच पाया इजराइली सैनिक; मारे जा चुके 800 जवान

Gaza News: गाजा में इजराइल हमास पर काबू पाने में नाकामयाब रहा है. हवाई हमलों की वजह से एक साथ दर्जनों लोगों की तो जान जाती है, लेकिन 1 या 2 हमास के लड़ाके मर पाते हैं. वहीं, अब हमास के स्नाइपर ने  गाज़ा पट्टी के उत्तरी हिस्से में एक लड़ाई के दौरान 79वीं बटालियन के एक टैंक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह बटालियन मचात्ज आर्मर्ड ब्रिगेड का हिस्सा है. मारे गए सैनिक के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी उनका नाम पब्लिक नहीं किया गया है.

सेना ने जारी किया बयान

सेना के बयान में यह भी बताया गया कि यहालोम यूनिट के एक अधिकारी और उसी बटालियन के एक रिजर्व सैनिक गंभीर तौर पर घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल ज़ामीर ने वर्निंग दी है कि अगर जल्द ही बंधकों की रिहाई में कोई इजाफा नहीं हुआ तो इज़रायल गाज़ा में अपने मिलिट्री ऑपरेशन को और तेज करने वाला है. 

घटना उसी इलाके के पास हुई जहां शनिवार को हमास ने इज़रायली सेना के एक बिना कवच वाले वाहन पर हमला किया था, जिसमें तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसके बाद हमास के लड़ाकों ने बम गिराकर एक सैनिक को मार दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

हमास के पास हैं इजराइली बंधक

इज़रायली अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी 59 लोग गाज़ा में बंधक हैं. इनमें से 58 लोग 7 अक्टूबर 2023 को हमास के जरिए दक्षिणी इज़रायल पर किए गए हमले के दौरान पकड़े गए थे. IDF के मुताबिक, इन बंधकों में से कम से कम 35 के मारे जाने की आशंका है.

इजराइल को हुआ भारी नुकसान

इस जंग में इजराइल ने 805 सैनिक मारे जा चुके हैं और 5,427 घायल हुए हैं. 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस जंग में अब तक 51 हजाार से ज्यादा फिलिस्तीन में रहने वाले मारे जा चुके हैं. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news