Gaza News: गाजा में हालात काफी संजीदा है. आज यानी सोमवार सुबह एक स्कूल में सो रहे लोगों पर इजराइल ने मिसाइल गिरा दी. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे और औरतें शामिल हैं.
Trending Photos
)
Gaza News: गाजा शहर के दाराज इलाके में एक स्कूल पर इज़राइली हवाई हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. यह स्कूल बेघर हुए लोगों का सहारा बना हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कई परिवरा बमबारी से परेशान होकर ठहरे हुए थे. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार तड़के इस हमले की जानकारी दी है.
यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब इज़राइल ने मई की शुरुआत से ही गाजा में अपने मिलिट्री ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. इज़राइल का कहना है कि उसका मकसद हमास की सैन्य और प्रशासनिक ताकत को खत्म करना और अक्तूबर 2023 में बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाना है.
चश्मदीदों और स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, हमले में मारी गई महिलाओं और बच्चों की लाशें बुरी तरह झुलसे हुए थे. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालांकि जी सलाम इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वहीं, इज़राइली सेना की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
गाजा मीडिया ऑफिस का कहना है कि इज़राइली सेना ने गाजा के लगभग 77 फीसद हिस्से पर कब्जा कर लिया है, या तो जमीनी सेना की मौजूदगी से या लोगों को खाली कराने के आदेश और बमबारी के ज़रिए. वहीं, दूसरी तरफ गाजा भुखमरी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, इंटरनेशनल दबाव और भुखमरी की वॉर्निंग के बावजूद, इज़राइल ने हाल ही में मानवीय सहायता पर लगी रोक में ढील दी है. लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि इज़राइल पूरे गाजा पर कंट्रोल रखेंगे.
गाजा में अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी तादाद में नागरिक शामिल हैं. 20 लाख की आबादी वाले गाजा के नागरिक अब विस्थापित हो चुके हैं. नेतन्याहू ने कहा है कि वह तब तक इस जंग को खत्म नहीं करने वाले हैं, जब तक हमास अपने हथियार नहीं डाल देता है.