Gaza News: इजराइल ने गाजा में खाना लेने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर हमला किया है. इस हमले में कई लोगों की जान गई है. मरने वालों में बच्चे और औरतों की तादाद ज्यादा है. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
Gaza News: सोमवार को इजरायली हमला चैरिटी रसोईघर के पास हुआ, जहां फिलिस्तीनी लोग पका हुआ खाना हासिल करने के लिए उमड़े थे. गाजा पट्टी पर इजरायल की एक महीने से चल रही नाकेबंदी की वजह से खाना और पानी की कमी चल रही है. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो अलग-अलग हमलों में 30 लोगों की जान गई है और मरने वालों में औरते और बच्चे ज्यादा हैं.
दरअसल यह हमला चैरिटी किचन के बाहर हुआ है, जहां फिलिस्तीनी खाना लेने के लिए पहुंते थे. इससे पहले पिछले साल इजराइल ने कुछ ऐसी ही हरकत की थी. जब एयर ड्ऱॉप से खाना ले रहे लोगों पर इजराइली सैनिकों ने गोलियां बरसा दी थीं. जिसमें कई लोगों की जान गई थी.
डॉक्टरों ने बताया कि एक दूसरा हमला अस्पताल के बाहर मीडिया टेंट पर हुआ है, जिसमें एक स्थानीय रिपोर्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य पत्रकार घायल हुए हैं. इजरायली सेना ने कहा कि हमले में एक शख्स को निशाना बनाया गया, जिसकी पहचान हमास के एक आतंकवादी के तौर पर हुई है. इजराइल का कहना है कि वह खुद को पत्रकार के तौर पर पेश कर रहा था.
वीडियो फुटेज में लोगों को एक छोटी बच्ची की लाश ले जाते हुए दिखाया गया है, जिसका चेहरा खून से लथपथ है. चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट साउथ शहर खान यूनिस के बाहर चैरिटी किचन के बगल में एक टेंट में हुआ था. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो महिलाओं सहित छह अन्य लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.
ये हमला दोपहर के वक्त हुआ जब रसोई घर में टेंट कैंपों में रहने वाले विस्थापित लोगों को खाना बांटा जा रहा था. समाह अबू जैमी नाम के एक शख्स ने बताया कि मारे गए लोगों में उनका भतीजा भी शामिल था और उनकी छोटी बेटी घायल हो गई. इस स्ट्राइक पर इजराइल का कोई कमेंट नहीं आया है.
बता दें, खाना और पानी की कमी होने की वजह से चैरिटी किचन में लोग भारी मात्रा में उमड़ रहे हैं. एक महीने से भी ज़्यादा समय पहले, इज़रायल ने गाजा की 2 मिलियन से ज़्यादा आबादी के लिए सभी खाद्य, ईंधन, दवा और अन्य आपूर्ति बंद कर दी थी.