Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2998807

6000 से ज्यादा लोगों के काटने पड़े अंग, 24% से ज्यादा बच्चे; Gaza पर चौंकाने वाला खुलासा

Gaza News: गाजा में 6 हजार से ज्यादा लोगों के अंग काटे जा चुके हैं. इन मुतास्सिरों में से लगभग 25 फीसद बच्चे और 12 फीसद महिलाएं शामिल हैं. मेडिकल संसाधनों की भारी कमी से फिलिस्तीनियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

6000 से ज्यादा लोगों के काटने पड़े अंग, 24% से ज्यादा बच्चे; Gaza पर चौंकाने वाला खुलासा

Gaza News: गाज़ा पट्टी के हेल्थ इंस्टीट्यूट्स ने बताया है कि 2023 के आखिर में इज़राइली मिलिट्री ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 6,000 लोगों के अंग काटने (एम्प्यूटेशन) की सर्जरी की गई है है. रिपोर्ट के अनुसार, इन एम्प्यूटेशन मामलों में 25 प्रतिशत बच्चे और 12.7 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं.

गाजा से चौंकाने वाला आंकड़ा

स्वास्थ्य संस्थानों ने कहा कि चिकित्सा संसाधनों और सहायक उपकरणों की भारी कमी की वजह से गाज़ा में घायलों और उनके परिवारों की पीड़ा और बढ़ गई है. हज़ारों लोग जिनके हाथ या पैर काटे गए हैं, वे उचित इलाज और उपकरणों के अभाव में सामान्य जीवन नहीं जी पा रहे हैं. 

अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने की अपील

संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की है कि वे गाज़ा में पुनर्वास सेवाओं और मानसिक-सामाजिक सहायता (psychosocial support) के लिए मदद करें, खास तौर पर उन बच्चों के लिए जो कम उम्र में स्थायी विकलांगता का सामना कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी. तब से अब तक गाजा में 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. बेंजामिन नेतन्याहू पर लगातार नरसंहार का इल्जाम लगता आया है. हालांकि फिलहाल हमास और इजराइल के बीच सीजफायर हुआ है. यह सीजफायर अमेरिका की कोशिशों के बाद हुआ है, जिसमें 20 शर्तें रखी गई हैं. हमास और इजराइल ने इन शर्तों पर हामी भरी है. 

हालांकि, हमास के हथियार छोड़ने और गाजा इजराइली सेना की पूरी तरह से वापसी पर मतभेद हो सकता है. लेकिन फिलहाल सीजफायर के बीच बंधकों की अदला-बदली हो रही है. 

About the Author

TAGS

Trending news