Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2778941
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza News: पॉप सिंगर डुआ लिपा समेत 300 हस्तियों को PM को खत, इजराइल के खिलाफ उठाएं ये कदम

Gaza News: पॉप सिंगर डुआ लिपा समेत 300 हस्तियों को PM को खत, इजराइल के खिलाफ उठाएं ये कदम

Gaza News: गाजा में हालात संजीदा बने हुए हैं. इस बीच पॉप सिंगर डुआ लीपा समेत कई सेलेब्स ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को खत लिखा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza News: पॉप सिंगर डुआ लिपा समेत 300 हस्तियों को PM को खत, इजराइल के खिलाफ उठाएं ये कदम

Gaza News: ब्रिटिश पॉप सिंगर डुआ लीपा और 300 से अधिक यूके की जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को एक ओपन लेटर लिखकर ब्रिटेन से इज़राइल को हथियारों की बिक्री तुरंत रोकने की मांग की है. यह कदम गाजा में हो रही जंग और मानवीय संकट को देखते हुए उठाया गया है.

कई मशहूर हस्तियों ने लिखा पत्र

यह लेटर ब्रिटेन की चैरिटी संस्था चूज़ लव के जरिए तैयार किया गया, जिसमें डुआ लीपा के अलावा हॉलीवुड एक्टर बेनेडिक्ट कम्बरबैच, टिल्डा स्विंटन, रिज़ अहमद, और संगीतकार एनी लेनॉक्स, पालोमा फेथ व मैसिव अटैक जैसे नाम शामिल हैं.

पत्र में क्या लिखा गया है?

पत्र में लिखा गया है,"आप इस हालात को 'असहनीय' तो कहते हैं, लेकिन फिर भी हथियार भेजते हैं. ये दोहरापन अब बंद होना चाहिए." हस्तियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि गाजा में तुरंत और स्थायी सीज़फायर हो, पूरी मानवीय सहायता बिना किसी रोक के पहुंचाई जाए और इज़राइल को ब्रिटेन के जरिए हथियारों की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

पत्र में आगे लिखा गया है,"गाजा के बच्चों के पास अब और इंतजार का वक्त नहीं है. प्रधानमंत्री, आप क्या चुनेंगे? युद्ध अपराधों में भागीदारी या इंसानियत के पक्ष में खड़े होने का साहस?"

डुला लीपा पहले भी इस बारे में बोल चुकी हैं

डुआ लीपा पहले भी गाजा जंग को लेकर खुलकर बोल चुकी हैं. पिछले साल उन्होंने इज़राइल की सैन्य कार्रवाई को 'नरसंहार' करार दिया था. इससे पहले इस हफ्ते 800 से ज्यादा वकील, जिनमें यूके के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी शामिल हैं, और 380 लेखक भी इसी तरह की मांग कर चुके हैं. उन्होंने अपने पत्र में इज़राइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाया।

यूके ने लगाई थी कई हथियारों पर रोक

सितंबर 2024 में ब्रिटिश सरकार ने इज़राइल को दिए गए 350 में से 30 हथियार के एक्सपोर्ट लाइसेंस को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि इनका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन करने में किया जा सकता है.

गाजा में मौतों का आंकड़ा

गाजा में अक्टूबर से अभी तक 54,084 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अधिकांश आम नागरिक हैं. इसके अलावा लगभग पूरी आबादी विस्थापित हो चुकी है और इलाका पूरी तरह तबाह हो गया है. गंभीर मानवीय संकट के बीच गाजा में दो महीने से कोई भी सहायता सामग्री नहीं पहुंच पाई है, जिससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसी संकट ने दुनिया भर में आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news