Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2871787
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza पर कब्जे का प्लान हुआ पक्का, इजराइल कैबिनेट ने दी मंजूरी; अब क्या होगा?

Gaza पर कब्जे का प्लान हुआ पक्का, इजराइल कैबिनेट ने दी मंजूरी; अब क्या होगा?

Gaza Takeover Plan Update: इज़राइली कैबिनेट ने गाजा को टेकओवर करने के प्लान को मंजूरी दे दी है. हालांकि, सरकार का भारी विरोध भी हो रहा है, क्योंकि परिवारों का मानना है कि इसकी वजह से उनके करीबियों की जान जा सकती है.

Gaza पर कब्जे का प्लान हुआ पक्का, इजराइल कैबिनेट ने दी मंजूरी; अब क्या होगा?

Gaza Takeover Plan Update: गाज़ा सिटी पर कंट्रोल के लिए इज़राइल की सिक्योरिटी कैबिनेट ने प्लान को मंज़ूरी दे दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर ने शुक्रवार तड़के इस बात की जानकारी दी है. यह फैसला, हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद शुरू हुए 22 महीने लंबे मिलिट्री ऑपरेशन के बाद अब एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

60 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

इस युद्ध में अब तक 60 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. गाज़ा का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और करीब 20 लाख आबादी भुखमरी की कगार पर है. लोगों के पास खाना, पानी, दवाईयों और पानी की कमी है

अब क्या होगा?

माना जा रहा है कि अह इजराइली सेना बची हुई जगहों पर अपने ऑपरेशन को और तेज कर देगी. दावे के मुताबिक इजराइल ने 75 फीसद गाजा पर कब्जा कर लिया है. हालांकि, मुल्क के पास बंधकों की रिहाई भी एक बड़ी समस्या है. हमास ने कहा है इजराइल को अपने बंधकों की फिक्र नहीं है. वहीं नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल पूरे गाज़ा पर दोबारा कंट्रोल करेगा और बाद में इसे हमास के विरोधी अरब देशों के हवाले करेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

सेना के अधिकारी और लोग कर रहे हैं विरोध

वहीं इजराइली सेना के टॉप जनरल ने चेतावनी दी है कि अगर ऑपरेशन तेज होता है तो इससे सना पर असर पड़ेगा और ये हो सकता है कि बाकि बचे हुए 20 बंधक मारे जाएं. कई बंधक परिवारों ने भी इस योजना का विरोध किया है, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे उनके प्रियजनों की रिहाई और मुश्किल हो जाएगी. गुरुवार रात से चली बैठक के दौरान यरुशलम में सिक्योरिटी कैबिनेट के बाहर बंधक परिवारों ने प्रदर्शन भी किया.

वहीं हमास ने नेतन्याहू के इस प्लान की निंदा की है और कहा है कि वह अपनी  निजी विचारधारा आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. संगठन ने कहा कि उन्हें अपने बंधकों की कोई फिक्र नहीं है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news