Gaza Update: इजराइल ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत की है. यहां एक शख्स को मारने के लिए आईडीएफ ने 23 लोगों की जान ली है. जिसमें 8 बच्चे भी शामिल है. खास बात यह है कि इजराइल अपने टारगेट की जानकारी तक नहीं दे पाया है.
Trending Photos
)
Gaza Update: गाजा में इजराइल ने एयरस्ट्राइक किया है. जिसमें 23 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में 8 औरतें और 8 बच्चे शामिल हैं. इजराइल का यह हमला एक रेजिडेंशियल ब्लॉक में हुआ है. खाना और पानी की कमी से जूझ रहे फिलिस्तीनी सीजफायर की उम्मीद में हैं. इजराइली सेनी ने कहा कि इस हमले में हमास के एक सीनियर अफसर को टारगेट किया गया था. हालांकि, वह इस सीनियर अफसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया.
अल-अहली अस्पताल ने बताया कि हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं, जिनमें आठ महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं. इलाके के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है. हेल्थ मिनिस्ट्री की इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, हमला गाजा शहर के शिजाइयाह इलाके में एक चार मंजिला इमारत पर हुआ और बचाव दल मलबे के नीचे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं. इस हमले में दूसरी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
इज़रायली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक सीनियर आतंकवादी को मारा है, जिसके बारे में उसने कहा कि वह शिजाय्या से होने वाले हमलों के पीछे था, लेकिन आईडीएफ ने आतंकी का नाम नहीं बताया है, और न ही कोई और डिटेल दी है. इजराइल पर लगातार आम फिलिस्तीनियों की हत्या करने के इल्जाम लगते आए हैं.
बता दें, इजराइल मिलिट्री के जरिए हमास पर दबाव बनाना चाहता है, इसी वजह से शिजाय्या सहित गाजा के कुछ हिस्सों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं. नेतन्याहू ने खाना, ईंधन और मानवीय सहायता पर नाकाबंदी लगा दी है, जिससे आपूर्ति कम होने के कारण नागरिकों को भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.
इस हफ्ते की शुरुआत में, हमास ने सीजफायर टूटने के बाद से सबसे शक्तिशाली रॉकेट दागे थे. पिछले महीने आठ हफ्तों के सीजफायर के टूटने के बाद इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ अपनी जंग फिर से शुरू कर दी है. हाल ही में नेतन्याहू ने अमेरिका का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बंधकों की डील पर बातचीत की थी, इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह एक नई डील पर विचार कर रहे हैं.