Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2760206
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza में एक दिन में 80 लोगों की मौत, कैंसर अस्पताल बंद; भुखमरी की कगार पर लोग

Gaza में एक दिन में 80 लोगों की मौत, कैंसर अस्पताल बंद; भुखमरी की कगार पर लोग

Gaza Updates: गाजा मेंबीते रोज 80 लोगों की मौत हुई है. इजराइल ने हाल ही में अपने हमले तेज कर दिया हैं. उसका कहना है कि मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए ही वह बंधकों को रिहा करेगा.

Gaza में एक दिन में 80 लोगों की मौत, कैंसर अस्पताल बंद; भुखमरी की कगार पर लोग

Gaza Updates: गुरुवार को फिलिस्तीनी मेडिकल सूत्रों ने बताया कि इस्राइल के हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई है और कई दर्जन लोग घायल हुए हैं. दक्षिण गाजा के खान यूनुस स्थित नासिर अस्पताल ने बताया कि 54 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, मारे गए हैं.

कैंसर अस्पताल हुए बंद

गाजा की स्वास्थ्य एजेंसियों ने बताया कि गाजा यूरोपियन अस्पताल, जो कैंसर मरीजों का इलाज कर रहा था, अब हमलों की वजह से बंद हो गया है. हमलों से अस्पताल की सड़कों, सीवर लाइन, और अंदरूनी विभागों को भारी नुकसान पहुंचा है.

गाजा में क्यों अचानक बढ़ गए हमले?

इजराइल  के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा था कि आने वाले दिनों में सेना गाजा में पूरी ताकत के साथ घुसेगी ताकि हमास को हराया जा सके. 18 मार्च से इजराइल ने बड़े मिलिट्री ऑपरेशन्स की शुरुआत की थी, जिससे पहले दो महीने का सीज़फायर था.

Add Zee News as a Preferred Source

18 मार्ट से अब तक  2,876 लोगों की मौत

18 मार्च से अब तक 2,876 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 7,800 से ज्यादा घायल हुए हैं. 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई इस जंग में अब तक कुल 53,010 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है, जिनमें से ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

सिविल डिफेंस एजेंसी की हालत खराब

गाजा के सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसाल ने कहा कि इस्राइल की नीति है कि आबादी वाले इलाकों को खाली कराया जाए ताकि लोगों पर दबाव डाला जा सके. उन्होंने बताया कि हजारों लोग स्कूलों और आश्रयों पर हमले के डर से सड़कों पर रात गुजार रहे हैंय

गाजा में फैलकी भुखमरी

2 मार्च के बाद से गाजा में कोई भी मानवीय सहायता नहीं पहुंची है. एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में 5 लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं. एक अमेरिकी मदद संस्था मई के अंत तक गाजा में काम शुरू करेगी, लेकिन उसने इस्राइल से अपील की है कि तब तक संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों को राहत सामग्री पहुंचाने दी जाए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news