Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2775954
Zee SalaamIsrael Hamas Warगाजा हमले पर भड़के जर्मन चांसलर, इजरायली पीएम नेतन्याहू को जमकर लताड़ा

गाजा हमले पर भड़के जर्मन चांसलर, इजरायली पीएम नेतन्याहू को जमकर लताड़ा

German Chancellor Merz on Gaza: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने गाजा पर हो रहे हवाई हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अब ये हमले बर्दाश्त के बाहर हो गए हैं. 

गाजा हमले पर भड़के जर्मन चांसलर, इजरायली पीएम नेतन्याहू को जमकर लताड़ा

German Chancellor Merz on Gaza: गाजा में इजरायल लगातार नरसंहार कर रहा है. नेतन्याहू के आदेश पर IDF मासूम फिलिस्तीनियों पर भीषण बमबारी कर रही है, जिससे रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान जा रही है. इस हमले की वजह से जर्मनी का केलजा कांप गया है और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने गाजा पर हो रहे हवाई हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अब ये हमले बर्दाश्त के बाहर हो गए हैं. 

उन्होंने कहा कि इन हमलों का जो पैमाना और तीव्रता है, वह आतंकवाद के खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई से काफी आगे बढ़ चुकी है और इसका मानवीय असर बेहद गंभीर हो रहा है. फ़िनलैंड के तुर्कू शहर में फिनिश प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मर्ज़ ने कहा, "अब गाजा में हो रही सैन्य कार्रवाई का कोई तर्क समझ में नहीं आता. सिर्फ़ बंधकों की रिहाई के लिए इस तरह का हमला करना ठीक नहीं है."

जर्मन चांसलर ने क्या कहा?
मर्ज़ ने कहा, "उन्हें अब समझ नहीं आ रहा कि इजरायली सेना गाजा में आखिर किस मकसद से इतनी भारी कार्रवाई कर रही है. अब समय आ गया है जब इजरायल सरकार से सीधी और तेज बातचीत की जाए. इस मौके पर फिनलैंड के प्रधानमंत्री ओर्पो ने भी मर्ज़ की बातों का समर्थन किया. उन्होंने कहा, "गाजा में हो रही आम लोगों की पीड़ा अस्वीकार्य है. हत्याएं और तबाही अब बंद होनी चाहिए."

Add Zee News as a Preferred Source

जर्मनी का यह बयान क्यों है महत्वपूर्ण?
ख़ास बात ये है कि यह दूसरी बार है जब मर्ज़ ने सार्वजनिक रूप से गाजा में इजरायली हमलों की आलोचना की है. इससे पहले सोमवार को जर्मन मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि नागरिक इलाकों पर इस तरह की बमबारी अब आतंकवाद से लड़ाई नहीं कही जा सकती. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या जर्मनी इजरायल को हथियारों का निर्यात रोक सकता है या उस पर कोई प्रतिबंध लगाएगा, तो मर्ज़ ने इससे बचते हुए कहा कि इस पर जर्मन सरकार के भीतर चर्चा चल रही है.

गाजा में भूखमरी 
गौरतलब है कि गाजा में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. गाजा में लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, लेकिन इजरायल गाजा पर बमबारी कम नहीं कर रहा है.

TAGS

Trending news