Hamas Returns Israeli Soldier Body: हमास ने 2014 में मारे गए इजरायली सैनिक हदार गोल्डिन का शव 11 साल बाद लौटाने का ऐलान किया है. यह फैसला अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर समझौते के तहत लिया गया है.
Trending Photos
)
Hamas Returns Israeli Soldier Body: गाजा में हमास और इजरायल के बीच सीजफायर समझौता हो गया है, लेकिन इजरायल की गोलाबारी जारी है, जिसमें निर्दोष फिलिस्तीनियों की जान जा रही है. इस बीच हमास ने ऐलान किया है कि वह रविवार दोपहर 2014 में मारे गए इजरायली सैनिक हदार गोल्डिन का शव इजरायल को सौंप देगा. गोल्डिन का शव 11 साल से गाज़ा में रखा गया था. यह शव उस समय से गाजा में मौजूद इकलौता इजरायली शव था जो हाल के दो साल से चल रहे युद्ध से पहले का है.
माना जा रहा है कि हमास का यह कदम अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए सीजफायर समझौते के तहत उठाया गया है. हमास ने कहा कि उसने गोल्डिन का शव गाजा के दक्षिणी हिस्से रफा शहर में एक सुरंग से बरामद किया. गोल्डिन 1 अगस्त 2014 को उस वक्त मारे गए थे जब इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू हुए दो घंटे ही हुए थे.
हमास इजरायल से करना चाहता था डील
इजरायली मीडिया के मुताबिक, हमास पहले शव को इसलिए नहीं लौटा रहा था क्योंकि वह रफा में फंसे अपने 100 से ज्यादा लड़ाकों के लिए सुरक्षित निकास का सौदा चाहता था. हालांकि, इजरायल की मंत्री गीला गमलीएल ने साफ किया कि कोई नया समझौता नहीं किया जा रहा है, मौजूदा समझौते पर ही अमल होगा. हमास ने अपने लड़ाकों की रिहाई को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह स्वीकार किया कि रफा के 'येलो जोन’ में अब भी झड़पें जारी हैं, जो इजरायली सेना के नियंत्रण में है.
5 इजरायली बंधकों में से एक है गोल्डिन का शव
गोल्डिन उन पांच इजरायली बंधकों में से एक हैं, जिनके शव अभी भी गाजा में हैं. अमेरिका की मध्यस्थता से हुए संघर्षविराम समझौते के तहत हमास सभी बंधकों के शव लौटाने पर सहमत हुआ है. इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने तस्दीक की कि गोल्डिन के शव की वापसी रविवार दोपहर तक हो जाएगी. उन्होंने यह बात सिपाही इताय चेन के अंतिम संस्कार के दौरान कही, जिनका शव पिछले हफ्ते गाजा से वापस लाया गया था.