Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2680651
Zee SalaamIsrael Hamas WarHamas की डिमांड गाजा से सेना को हटाए इजराइल, जारी किया बयान

Hamas की डिमांड गाजा से सेना को हटाए इजराइल, जारी किया बयान

गाजा सीजफायर का पहला फेज खत्म हो गया है और अब दूसरे फेज के लिए बातचीत की जा रही है. हालांकि इजराइल इसके लिए राजी नहीं दिख रहा है. क्योंकि वह लगातार गाजा में सिविलियन्स को निशाना बना रहा है.

Hamas की डिमांड गाजा से सेना को हटाए इजराइल, जारी किया बयान

Hamas Demand: गाजा सीजफायर का पहला फेज खत्म हो गया है और अब दूसरे फेज के लिए बातचीत की जा रही है. हालांकि इजराइल इसके लिए राजी नहीं दिख रहा है. क्योंकि वह लगातार गाजा में सिविलियन्स को निशाना बना रहा है. इस बीच हमास ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इजराइल को गाजा से अपनी फोर्स को तुरंत हटा देना चाहिए

हमास बोला इन जगहों से इजराइल हटाए फोर्स

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के प्रवक्ता हजम कासिम ने मांग की है कि इजरायल, सीजफायर समझौते के पहले फेज के तहत अपने दायित्वों के मुताबिक, गाजा-मिस्र सीमा पर तथाकथित फिलाडेल्फिया कॉरिडोर से अपने सैनिकों को वापस बुला ले. कासिम ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया, "रिपोर्टों से पता चलता है कि गाजा समझौते को दरकिनार करने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं"

इजराइल क्या चाहता है?

दरअसल इजराइल चाहता है कि पहले फेज को आगे बढ़ाया जाए और सभी बंधकों को रिहा किया जाए. हालांकि, हमास का कहना है कि नियम के मुताबिक दूसरे फेज को लागू किया जाए, फोर्स को हाटाया जाए और बंधकों की अदला बदली की जाए. अपने प्रस्ताव के रिजेक्ट होने से नाखुश इजराइल गाजा के लोगों के लिए पहुंच रही मदद को रोक दिया है और साथ ही बिजली काटने की धमकी दी है. ऐसे में रमजान में लोगों को खाने पीने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

अपनी बात पर अड़ा हमास

हमास अपनी बात पर अड़ा हुआ है और ट्रंप और इजराइल के प्रस्ताव का नकार चुका है. इससे पहले ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर बंधकों को नहीं छोड़ा गया तो गाजा के लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा. हालांकि, हमास ने ट्रंप की इस धमकी को ठंडे बस्ते में डाल दिया. वहीं फरवरी के महीने में ट्रंप ने मुस्लिम देशों को धमकी दी थी और कहा था कि वह गाजा से फिलिस्तीनियों को निकाल कर मिस्र और जॉर्डन में शिफ्ट करेंगे और अगर उनकी इस बात को नकारा गया तो वह अमेरिका के जरिए जी जाने वाली मदद रोक देंगे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news