Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2753764
Zee SalaamIsrael Hamas Warहमास बिना सीजफायर क्यों कर रहा है इजरायली बंधक को रिहा, जानिए इसके पीछे का मकसद?

हमास बिना सीजफायर क्यों कर रहा है इजरायली बंधक को रिहा, जानिए इसके पीछे का मकसद?

Hamas Releases Israeli Hostage: गाज़ा जंग के बीच हमास का बड़ा ऐलान किया है. अमेरिकी-इजरायली बंदी एडन अलेक्जेंडर को 48 घंटे में रिहा किया जाएगा. जानिए इस रिहाई के पीछे क्या मकसद है.

हमास बिना सीजफायर क्यों कर रहा है इजरायली बंधक को रिहा, जानिए इसके पीछे का मकसद?

Gaza War News: गाजा में विनाशकारी युद्ध जारी है और इजरायल ने पूरे गाजा को खंडहर में तब्दील कर दिया है. इस बीच गाजा से बड़ी खबर आई है. हमास ने ऐलान किया है कि वह एक अमेरिकी-इजरायली नागरिक बंधक को रिहा करने जा रहा है. 21 साल के एडन अलेक्जेंडर को अगले 48 घंटों में रिहा किया जा सकता है. कतर और मिस्र ने हमास के इस फैसले का स्वागत किया है.

हमास ने कहा है कि वह गाजा में बंद एक अमेरिकी-इजरायली बंदी को रिहा करेगा, क्योंकि समूह ने तस्दीक की है कि वह जंग से तबाह हुए इलाके में सीजफायर सुनिश्चित करने और पीड़ित फिलिस्तीनी आबादी को फिर से सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीधी बातचीत कर रहा है.

हमास ने क्या कहा?
फिलिस्तीनी समूह ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा, "सीजफायर की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत इजरायली सैनिक एडन अलेक्जेंडर को रिहा किया जाएगा. एडन अलेक्जेंडर अमेरिकी और इजरायली नागरिक है. रिहाई के बाद राफा क्रॉसिंग को फिर से खोला जाएगा और गाजा पट्टी में हमारे लोगों को सहायता और राहत पहुंचाई जाएगी"

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप के दौरे से पहले बड़ा फैसला
वहीं, इजरायली मीडिया ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ सोमवार को इजरायल में होंगे. यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस सप्ताह मध्य पूर्व की यात्रा से कुछ समय पहले की गई है, जिसमें इजरायल की यात्रा शामिल नहीं है. ट्रम्प और विटकॉफ ने पिछले कुछ महीनों में अक्सर अलेक्जेंडर का नाम लिया है.

हमास ने इजरायली फौज को कब बनाया था बंधक
विटकॉफ ने बाद में तस्दीक की कि हमास ने युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने की उम्मीद में अलेक्जेंडर को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है. अमेरिका में पले-बढ़े अलेक्जेंडर को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमले के दौरान उनके सैन्य अड्डे से ले जाया गया था.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news