Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2778996
Zee SalaamIsrael Hamas WarIsrael Gaza में सीजफायर के लिए हुआ राज़ी, क्या अब रुकेगी गाजा में जंग?

Israel Gaza में सीजफायर के लिए हुआ राज़ी, क्या अब रुकेगी गाजा में जंग?

Israel Hamas Ceasefire: इजराइल गाजा में 60 दिनों के सीजफायर के लिए राजी हो गया है. अब प्रस्ताव हमास के पास है, जिसपर वह विचार कर रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Israel Gaza में सीजफायर के लिए हुआ राज़ी, क्या अब रुकेगी गाजा में जंग?

Israel Hamas Ceasefire: व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इस बात की तस्दीक की है कि इज़राइल गाज़ा में 60 दिन के सीजफायर प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है. हालांकि इस बीच इज़राइली सेना का गाज़ा में मिलिट्री ऑपरेशन अभी भी जारी है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेरिका के खास मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ़ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह प्रस्ताव हमास को भेजा है, जिसे इज़राइल पहले ही समर्थन दे चुका है.

प्रस्ताव पर हमास की मंजूरी बाकि

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल ने इस प्रस्ताव पर पहले ही हामी भर दी थी, उसके बाद ही इसे हमास के पास भेजा गया. कैरोलिन लिविट ने कहा,"हम उम्मीद करते हैं कि गाज़ा में सीजफायर जल्द हो ताकि सभी बंधकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके." उन्होंने आगे कहा कि अभी ये प्रोसेस जारी है, इसलिए इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी जारी नहीं की जाएगी.

हमास पढ़ रहा है प्रस्ताव

सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्ताव में 60 दिन के सीजफायर के साथ-साथ 10 जीवित बंधकों की रिहाई और 18 मृत बंधकों के अवशेषों को लौटाने की योजना भी शामिल है. दूसरी तरफ, हमास ने इस बात की तस्दीक की है कि उसे यह नया सीजफायर प्रस्ताव मिडिएटर्स के ज़रिए मिला है और उसके सीनियर नेता इस पर विचार कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हमास ने जारी किया बयान

हमास ने एक बयान में कहा,"हमास के लीडर्स ने स्टीव विटकॉफ का नया प्रस्ताव मीडिएटर्स के जरिए हासिल किया है और वह इसे गंभीरता से, अपनी जनता के हित में, राहत पहुंचाने और गाज़ा पट्टी में स्थायी सीजफायर सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से पढ़ रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस पर दोनों के बीच सहमति बन पाए. क्योंकि इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि प्रस्ताव या तो इजराइल या फिर हमास के जरिए रिजेक्ट कर दिया गया.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news