Israel Attack on Gaza: इजराइल की फिलिस्तीन के अलग-अलग हिस्सों में लगातार वहशियाना हवाई हमले में जारी है. इजराइल ने आज गाजा के उत्तरी हिस्से में स्थित एक हेल्थ क्लीनिक पर हमला किया. इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी इजराइल इसी क्लिनिक पर हमला कर चुका है.
Trending Photos
)
Israel Airstrike on Gaza: इजराइल ने एक बार फिर गाजा के उत्तरी हिस्से में स्थित एक हेल्थ क्लिनिक पर हवाई हमला किया. इजराइल के इस वहशियाना हवाई हमले में 19 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. मृतकों में 9 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इस हेल्थ क्लिनिक का संचालन संयुक्त राष्ट्र (UN) के जरिये उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनी विस्थापितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा था.
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के जरिये संचालित इस क्लिनिक पर हुए हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. यह क्लिनिक जबालिया शहर में है, घटना के समय इसमें सैकड़ों विस्थापित नागरिकों ने शरण ली थी. इस हवाई हमले के मौके पर धुआं और राख के ढेर देखे गए.
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इजराइल के हवाई हमले की वजह से इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों के शव जल गया. इजराइल सेना ने हेल्थ क्लीनिक पर हमला करने की बात स्वाकीर की है. इजराइली सेना ने दावा किया कि हमास के सदस्य इस हेल्थ क्लिनिक के अंदर कथित तौर पर काम कर रहे थे. हालांकि इजराइली सेना इसका कोई सुबूत नहीं पेश किया.
फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय के जरिये इजरायल का अस्पताल किए वहशियाना और कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है. फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल पर दबाव बनाने की अपील की, जिससे उसके जरिये किया जा रहा फिलिस्तीनियों के नरसंहार, जबरन पलायन और अवैध कब्जे को रोका जा सके और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत राजनीतिक स्तर पर उचित समाधान किया जा सके.
आज 21 फिलिस्तीनियों की मौत
इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी UNRWA के इसी क्लिनिक पर इजराइली सेना ने हवाई हमला किया था. मेडिकल स्टाफ के अनुसार, इजरायली सेना ने आज सुबह से गाजा में अपने हवाई हमलों को बढ़ा दिया है. इजराइल के अलग- अलग हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए. फिलिस्तीनी स्वास्था मंत्रालय के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से इजराइली हमले में अबतक लगभग 51 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से ज्यादा लोग घायल हैं.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam