Gaza New: गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए खाना ले जा रहे जहाज को इजराइली सैनिकों ने पकड़ लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे कोई राबता नहीं हो पा रहा है. इस तरह IDF खाना रोककर फिलिस्तीनियों को भूखा मारने के अपने मकसद को पूरा कर रहा है.
Trending Photos
)
Gaza New: इजरायली सेना ने इटली से गाजा के लिए सहायता सामग्री ले जा रहे हंजला जहाज को जब्त कर लिया है. अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने न सिर्फ इस जहाज को जब्त किया है, बल्कि गाजा पट्टी पर इजरायली घेराबंदी तोड़ने की कोशिश के आरोप में चालक दल के 21 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.
हंजला सहायता जहाज इटली से फिलिस्तीनी बच्चों के लिए भोजन और दवा लेकर रवाना हुआ था, और जहाज पर सवार 21 सदस्यीय चालक दल में डॉक्टर, सहायता स्वयंसेवक और संसद मेंबर शामिल थे. फ्रांस से निर्वाचित यूरोपीय संसद की सदस्य एम्मा फुरुया भी सहायता जहाज पर सवार थीं. गिरफ्तारी से पहले एम्मा फुरुया ने फोन पर बताया था कि इजरायली सैनिक आ गए हैं.
इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम फोन समुंद्र में फेंक रहे हैं और जल्द ही मिलते हैं. फ्लोटिला गठबंधन ने गाजा में भूख से मर रहे फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करना जारी रखने का संकल्प लिया है. फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन (एफएफसी) ने कहा कि हंजला को इजरायली सेना ने गाजा से 40 समुद्री मील (74 किलोमीटर) दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जबरन रोक लिया.
सेना ने आधी रात के आसपास जहाज को जब्त कर लिया और सभी संचार माध्यम काट दिए. गठबंधन ने कहा कि इजरायली सेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का उल्लंघन किया.
गाजा में इस वक्त हालात संजीदा बने हुए हैं. लोग भूख की वजह से मर रहे हैं. 100 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें बच्चों की भूख की वजह से मौत हुई है. हालांकि इजराइल ने इसे हमास का एक प्रोपगेंडा करार दिया है.
देश- दुनिया के मुस्लिम्स की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam