Israel Army Ghibli-style: इजराइली सेना ने एआई की तस्वीरें शेयर की तो उनकी जबरदस्त आलोचना होने लगी. लोगों ने आईडीएफ को जमकर आड़े हाथों लिया. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
Israel Army Ghibli-style: इजराइली सेना को एआई से इमेज बनाना भारी पड़ गया है. दरअसल, इजराली सेना ने Ghibli-style में तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद जो हुआ उससे इजराइली सेनाी परेशान हो गई. बता दें, चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई के जरिए पिछले हफ्ते एक नया इमेज जनरेटर लॉन्च किए जाने के बाद इंटरनेट पर ghibli-style तस्वीरों की बाढ़ आ गई है.
इजराइल डिफेंस फोर्स ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसी स्टाइल की इमेज पोस्ट की थी. जिसमें अपनी सेना की अलग-अलग शाखाओं को दिखाई हुई तीन तस्वीरें थीं. पोस्ट में लिखा गया था,"हमने सोचा कि हम भी इस चलन में शामिल हो जाएं."
We thought we’d also hop on the Ghibli trend. pic.twitter.com/fdmUfn3o4o
— Israel Defense Forces (@IDF) March 30, 2025
सेना के जरिए तस्वीरें पोस्ट करने के बाद रिएक्शन्स की झड़ी लग गई, कई प्रतिक्रियाएं गुस्से वाली, कई हास्यपूर्ण, पोस्ट की निंदा करने वाली और उसका मजाक उड़ाने वाली थीं. ये तस्वीरें ऐसे समय में शेयर की गई हैं, जब इजरायल ने गाजा पर बमबारी तेज कर दी है, जहां उसने पहले ही 50,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मार डाला है और अक्टूबर 2023 में शुरू होने वाली कार्रवाई में लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर कर दिया है.
कई लोगों ने ghibli-style में ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें इजराइली सेना के जरिए जुल्म करते हुए दिखाया गया है. कुछ तस्वीरों इजरायली सैनिकों को आंखों पर पट्टी और हथकड़ी लगे एक फिलिस्तीनी बच्चे का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है, और आईडीएफ सैनिकों को महिलाओं और बच्चों पर राइफलें तानते हुए दिखाया गया है.
More like pic.twitter.com/d2k0IyHldA
— Dark Mode (@scottiev) March 30, 2025
लगातार आ रही आलोचना से इजराइली सेना परेशान हो गई है. हालांकि, कई लोग हैं जो कमेंट्स में हमास को टारगेट करते दिख रहे हैं और इजराइली सेना को डिफेंड कर रहे हैं. हालांकि सच्चाई ये भी है कि इजराइली सेना ने हमासे के आड़ में हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा है.