Gaza Crisis: इजराइली सेना लगातार गाजा में बमबारी कर रही है. इन हमलों में 7 अक्टूब 2023 से अब तक 1 लाख 14 हजार 776 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. फिलिस्तीनी बाल दिवस से एक रिपोर्ट में बच्चों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानें पूरा मामला?
Trending Photos
)
Israel Attack on Gaza: इजराइल की गाजा पर वहशियाना हमले जारी हैं. इजराइल के जरिये फिलिस्तीनियों के किए जा रहे नरसंहार की कार्रवाई का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है. इन भयावह हमलों में अधिकत महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. इस बीच गाजा पीड़ितों को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के हमलों में 39 हजार से ज्यादा बच्चों ने सिर्फ माता या पिता या दोनों को खो दिया है.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट की मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक इजराइली हमलों में 50 हजार 523 लोगों की जान चली गई, जबकि 1 लाख 14 हजार 776 लोग घायल हो गए हैं. फिलिस्तीनी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स ने खुलासा किया कि आधुनिक इतिहास में दुनिया में सबसे ज्याद अनाथ बच्चे गाजा में हैं. गाजा में हजारों बच्चे या तो सिर्फ माता या पिता या फिर दोनों का प्यार पाने से महरुम हैं, इसकी वजह यह है कि इजराइली हमलों में इनके माता-पिता की मौत हो चुकी है.
आज यानी शनिवार (5 अप्रैल) को फिलिस्तीनी बाल दिवस से है. फिलिस्तीनी बाल दिवस जारी बयान गाजा पट्टी के बच्चों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. गाजा पट्टी में 534 दिनों से इजराइल का हमला जारी है, जिसमें 39 हजार 384 बच्चों ने सिर्फ माता या सिर्फ पिता या फिर दोनों को खो दिया है. जबकि 17 हजार बच्चों ने माता-पिता दोनों से महरुम हो गए हैं. यह बच्चे बगैर किसी सहारे या देखभाल के अकेले जीवन जीने को मजबूर हैं.
इससे पहले इजराइल और हमास में नए साल के शुरूआती में हफ्तों में 15 जनवरी 2025 को युद्ध विराम पर सहमति बन गई थी. हालांकि इजराइल ने बीते माह मार्च में दोबारा गाजा पर हमला कर दिया. हालिया कुछ दिनों से जारी इजराइली बमबारी में हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. गाजा के अलग-अलग क्षेत्रों से जारी हमलों के बीच दो मिलिनय से अधिक लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam