Gaza Hospital Bombing: इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ सीजफायर समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले शुरू कर दिए थे. इजराइल ने मार्च की शुरुआत से ही खाद्य, ईंधन, दवा और मानवीय सहायता के आयात पर रोक लगा दी है. इस बीच भारी बमबारी की है.
Trending Photos
)
Gaza Hospital Bombing: इजरायल ने गाजा को पूरी तरह से खंडहर में बदल दिया है. स्कूल हों, शरणार्थी शिविर हों या अस्पताल, ऐसी कोई जगह नहीं बची है जहां इजराइल ने बम न बरसाए होंय दुनिया भर के नेता बस इस युद्ध को रोकने की अपील कर रहे हैं, जिसका इजराइल पर कोई असर नहीं हो रहा है. दुनिया गाजा की तबाही की गवाह बन चुकी है. इस बीच गाजा से बड़ी खबर सामने आई है.
गाजा में एक बार फिर इजरायल ने तबाही मचा दी है और गाजा पट्टी में मौजूद दो अस्पतालों के बाहर तंबुओं में रह रहे लोगों पर भारी बमबारी की है, जिसमें एक पत्रकार समेत सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
अस्पतालों के बाहर भारी बमबारी
अस्पताल के मुताबिक, इलाके में हुए अलग-अलग हमलों में 15 दूसरे लोग भी मारे गए. खान यूनिस में नासेर अरस्पताल के बाहर मीडिया तंबू पर रात करीब दो बजे हमला हुआ, जिससे तंबू में आग लग गई और ‘फलस्तीन टुडे’ समाचार वेबसाइट के ‘रिपोर्टर’ यूसुफ अल-फकावी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. इस हमले में छह पत्रकार घायल हो गए.
सेना ने दी सफाई
इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक उग्रवादी पर हमला किया था. उसने कोई और जानकारी नहीं दी. अस्पताल के मुताबिक, इजराइल ने मध्य शहर दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के किनारे स्थित तंबू पर भी हमला किया, जिससे तीन लोग घायल हो गए. नासेर अस्पताल के मुताबिक, रात में अलग-अलग हमलों में छह महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों के शव भी मिले हैं. अल-अक्सा अस्पताल ने बताया कि दीर अल-बला में एक घर पर हुए हमले में दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए.
दोबारा हमले कर रहा है इजरायल
इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ सीजफायर समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले शुरू कर दिए थे. इजराइल ने मार्च की शुरुआत से ही खाद्य, ईंधन, दवा और मानवीय सहायता के आयात पर रोक लगा दी है. यहां 18 महीने से चल रहे युद्ध के दौरान हजारों लोगों ने अस्पताल परिसरों में लगाए गए तंबुओं में शरण ली है. इजराइल ने कई बार अस्पतालों पर छापे मारे हैं और हमास पर सैन्य उद्देश्यों के लिए अस्पतालों का उपयोग करने का इल्जाम लगाया है, हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है.