Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710809
Zee SalaamIsrael Hamas WarPalestinian को एजुकेशन लेने से भी रोक रहा है इजराइल, कई UNRWA स्कूल कराए बंद

Palestinian को एजुकेशन लेने से भी रोक रहा है इजराइल, कई UNRWA स्कूल कराए बंद

West Bank News:  इजराइल वेस्ट बैंक में अपनी मनमानी कर रहा है. इजराइली डिफेंस फोर्स ने UNRWA की कई स्कूलों को बंद करा दिया है. इन स्कूलों में फिलिस्तीनी बच्चे पढ़ते हैं. पूरी खबर पढ़ें.

Palestinian को एजुकेशन लेने से भी रोक रहा है इजराइल, कई UNRWA स्कूल कराए बंद

West Bank News: फिलिस्तीनियों के लिए युनाइटेड नेशन रिलीफ एंड वर्क एंजेसी ने कहा कि यरूशलम नगर पालिका के इजरायली अधिकारियों और इजरायली डिफेंस फोर्स ने ईस्ट यरूशलम में यूएनआरडब्ल्यूए के जरिए चलाए जा रहे छह स्कूलों में जबरन एंट्री की और 30 दिनों तक इन्हें बंद करने के आदेश दिए हैं. लोगों ने आरोप लगाया है कि इजराइल फिलिस्तीनियों को अब पढ़ाई से भी महरूम रखना चाहता है.

वेस्ट बैंक में मनमानी कर रहा है इजराइल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, युनाइटेड नेशन एजेंसी ने कहा कि बंद के आदेश से लगभग 800 लड़के और लड़कियां सीधे तौर पर मुतास्सिर होंगे, जो मुमकिन है कि अपना स्कूल का यह साल पूरा नहीं कर पाएंगे. UNRWA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि UNRWA के स्कूल युनाइटेड नेशन के खास अधिकारों से प्रोटेक्टेड हैं. इसने कहा कि स्कूलों में अनऑथेराइज एंट्री और बंद करने के आदेश जारी करना सिक्योरिटी का उल्लंघन है.

UNRWA के ऑपरेशन को सीमित करना चाहता है इजराइल

पोस्ट में कहा गया है,"ये अवैध बंद करने के आदेश इजरायली नेसेट (संसद) के उस कानून के मद्देनजर आए हैं, जिसमें UNRWA के ऑपरेशन को सीमित करने की बात कही गई है."

Add Zee News as a Preferred Source

एजेंसी की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश

फिलिस्तीन लिब्रेशन ऑर्गनाइजेशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मंगलवार को इस कदम की निंदा की और इसे युनाइटेड जनरल असेंबली के प्रस्तावों का "घोर उल्लंघन" और खास तौर पर येरुशलम और उसके शरणार्थी शिविरों में एजेंसी की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश का हिस्सा बताया.

फिलिस्तीनी सरकार ने क्या कहा?

फिलिस्तीनी सरकार ने युनाइडेट नेशन से पूर्वी येरुशलम में यूएनआरडब्ल्यूए इंस्टीट्यूट्स की हिफात के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने का भी आह्वान किया है, और चेतावनी दी है कि बंद करने के आदेश से इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन होगा. बता दें, जब से गाजा में जंग की शुरुआत हुई है, तभी से वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प होती आई है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news