Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2736394
Zee SalaamIsrael Hamas Warइजराइली हमलों में तबाह हुआ गाजा, 42 मिलियन टन मलबा मौजूद

इजराइली हमलों में तबाह हुआ गाजा, 42 मिलियन टन मलबा मौजूद

Israel Hamas War: इजराइल ने गाजा पर इतना हमले किए हैं कि आधे से ज्यादी जगह मलबे में तब्दील हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में तकरीबन  42 मिलियन टन मलबा मौजूद है.

इजराइली हमलों में तबाह हुआ गाजा, 42 मिलियन टन मलबा मौजूद

Israel Hamas War: संयुक्त राष्ट्र (एजेंसियां) की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे गाजा एक साल में मलबे में तब्दील हो गया है, जिसमें 52,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने पैराग्लाइडर का इस्तेमाल करके इज़राइल में एंट्री की थी और ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड को अंजाम दिया था, जिसमें 1,200 इज़राइली मारे गए थे और 250 को बंदी बना लिया गया था.

गाजा हुआ खंडहर

इसके जवाब में इजराइल ने बर्बर बमबारी की जो आज भी जारी है और जंग का दायरा गाजा, फिर वेस्ट बैंक और अब लेबनान तक पहुंच गया है. एक साल तक लगातार बमबारी में गाजा खंडहर हो गया है, रिहायशी इलाके तबाह हो गए हैं. 66 फीसद से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं और 70 फीसद आबादी विस्थापित हो गई है.

यूएन ने किया बड़ा दावा

संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केंद्र (यूएनओएसएटी) ने पृथ्वी के 365 वर्ग किलोमीटर की 365 तस्वीरों का एनालीसिस किया है. रिपोर्ट में सितंबर 2024 की सैटेलाइट तस्वीरों की तुलना हमले शुरू होने से पहले ली गई तस्वीरों से की गई है. रिपोर्ट से पता चला कि एक साल में गाजा में कुल 163,778 इमारतें तबाह हो गई हैं, जिनमें से 56452 इमारतें पूरी तरह से तबाह हुई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कभी भी गिर सकती है इमारतें

इसी तरह 18 हजार 913 इमारतें ऐसी हैं तो कभी भी गिर सकती हैं. जबकि 56 हजार 710 इमारतें को मामूली नुकसान पहुंची है. गाजा में 42 मिलियन टन से ज्यादा मलबा है. वहीं, सीजफायर की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इजराइल चाहता है कि हमास हथियार छोड़े, हालांकि हमास ने इससे सिरे से नकार दिया है.

हमास ने दिया प्रस्ताव

हमास ने इजराइल के सामने प्रस्ताव रखा है कि वह सभी बंधकों को छोड़ देगा. लेकिन इसके बदले में उसे पांच साल के लिए सीजफायर करना होगा. दोनों के बीच अभी इस मामले को लेकर बातचीत जारी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news