Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2703146
Zee SalaamIsrael Hamas Warगाजा पर इजरायल का तांडव जारी, इन इलाकों पर कब्जा करना चाहता है यहूदी देश

गाजा पर इजरायल का तांडव जारी, इन इलाकों पर कब्जा करना चाहता है यहूदी देश

Israel Gaza Conflict: गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजरायली हवाई हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई. गाजा के अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, रातभर हुए हवाई हमलों में 12 लोगों के शव नासिर अस्पताल लाए गए. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है.

गाजा पर इजरायल का तांडव जारी, इन इलाकों पर कब्जा करना चाहता है यहूदी देश

Israel Gaza Conflict: इजरायली सेना गाजा में कहर बरपा रही है. गाजा पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है. अब इजरायल गाजा पर कब्जा करना चाहता है. इजरायल ने गाजा के बड़े हिस्से पर कब्जा करने के लिए अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है. इसके लिए इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सेना को हरी झंडी दे दी है. मंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद सेना ने जमीनी हमले तेज कर दिए हैं. रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ कहा है कि इजरायली सेना "बड़े क्षेत्रों" पर कब्जा करने के लिए अपने अभियान का विस्तार कर रही है.

इस बीच, गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजरायली हवाई हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई. गाजा के अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, रातभर हुए हवाई हमलों में 12 लोगों के शव नासिर अस्पताल लाए गए. मरने वालों में पांच महिलाएं थीं, जिनमें एक गर्भवती थी, और दो छोटे बच्चे भी शामिल थे. तीन लोग एक ही परिवार के थे, जबकि मारे गए अन्य लोग उस घर के मालिक थे जिस पर हमला किया गया था. इसके अलावा, गाजा यूरोपियन अस्पताल को दो अन्य हवाई हमलों में मारे गए पांच और लोगों के शव मिले हैं.

भूख से तड़प रहे हैं लोग
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इजरायल के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि गाजा में खाने की पर्याप्त आपूर्ति है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफ़ान दुजारिक ने कहा कि "हमारे पास बची हुई आपूर्ति समाप्त होने के कगार पर है." संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बताया कि गाजा में सभी 25 बेकरी बंद कर दी गई हैं क्योंकि आटे और ईंधन की भारी कमी हो गई है. दुजारिक ने कहा, "WFP अपनी बेकरी सिर्फ मजे के लिए बंद नहीं करता. स्थिति बेहद गंभीर है, क्योंकि इजरायल ने गाजा में सभी मानवीय सहायता बंद कर दी है."

Add Zee News as a Preferred Source

एक दूसरे पर लगाए संगीन इल्जाम
इजरायल की सैन्य एजेंसी COGAT ने दावा किया कि सीजफायर के दौरान गाजा में 4.5 लाख टन मानवीय सहायता भेजी गई थी. हालांकि, उन्होंने इल्जाम लगाया कि इसका कुछ हिस्सा हमास के कब्जे में चला गया. इस पर UN ने जवाब दिया कि उनके पास हर सामान का पूरा रिकॉर्ड है और सहायता का कोई गलत इस्तेमाल नहीं हुआ है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news