Israel Gaza War News: इजराइल ने हमास के कुछ दस्तावेज पब्लिक किए हैं, दावा किया गया है कि यह दस्तावेज़ हमास के टनल से बरामद किए गए हैं. जिसमें ईरान के साथ कनेक्शन की बात की गई है.
Trending Photos
)
Israel Gaza War News: इजराइल ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद यह साबित हो गया है कि ईरान हमास को पूरी तरह से सपोर्ट करता आया है. दरअसल इजराइल ने एक डॉक्यूमेंट पब्लिक किया है. जिसमें खुलासा हुआ है कि हमास और ईरान के बीच में फाइनेंशियल लिंक था. डॉक्यूमेंट के मुताबिक हमास ने 500 मिलियन यूएस डॉलर ईरान से मांगे थे ताकि वह 7 अक्टूबर 2023 को हमला कर सके.
इज़रायल के डिफेंस मिनिस्टर काट्ज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दस्तावेज़ और साथ में वीडियो साझा करते हुए कहा, "मैं यहां पहली बार एक दस्तावेज़ पेश कर रहा हूं जो गाजा में सीनियर हमास अधिकारियों की सुरंगों में पाया गया था, जो ईरान और याह्या सिनवार और मुहम्मद देफ के बीच सीधा संबंध साबित करता है.
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया सामग्री की खोज इजरायली बलों ने हमास सुरंगों में अभियान के दौरान की थी और इसका खुलासा कैट्ज के आईडीएफ की "अमशात" खुफिया यूनिट के दौरे के दौरान हुआ. कैट्ज़ के मुताबिक, दस्तावेज़ में हमास के जरिए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) कुद्स फोर्स से दो सालों के लिए हर महीने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग का जिक्र किया गया है.
During my visit today to the IDF intelligence unit, I revealed a classified document found in senior Hamas tunnels in Gaza. It proves direct ties between Iran and Hamas leaders Yahya Sinwar and Mohammed Deif — and Iran’s support for Hamas’s plan to destroy Israel and for the… pic.twitter.com/HEYCnGAZvo
— ישראל כ”ץ Israel Katz (@Israel_katz) April 6, 2025
कैट्ज़ ने यह भी दावा किया कि आईआरजीसी के फिलिस्तीनी डिपार्टमेंट के चीफ होसैन अकबरी इज़ादी ने ईरान की फाइनेंशियल मुश्किलों के बावजूद हमास को लगातार समर्थन देने का आश्वासन दिया था. कैट्ज़ ने कहा, "दस्तावेज में, हमास ने इजरायल के विनाश के लिए आईआरजीसी के कुद्स बल से 500 मिलियन अमरीकी डालर की मांग की है."
उन्होंने कहा कि ईरान की सपोर्ट गाज़ा के अलावा दूसरे रीजन्स में भी है. जिसमें लेबनान, सीरिया, जूडिया, समारिया औक यमन शामिल हैं. डिफेंस मिनिस्टर ने ऐलान किया, "ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल हर मुमकिन कोशिश करेगा और जब तक ईरान की दुष्टता की धुरी तबाह नहीं हो जाती, तब तक वह अपने आतंकी ठिकानों पर हमले जारी रखेगा."