Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708479
Zee SalaamIsrael Hamas WarGaza War: नफरत में अंधे इजराइल ने कर दी अमेरिकी किशोर की हत्या, अब नहीं देते बन रहा जवाब

Gaza War: नफरत में अंधे इजराइल ने कर दी अमेरिकी किशोर की हत्या, अब नहीं देते बन रहा जवाब

Gaza War News: इजराइल ने वेस्ट बैंक में अमेरिका की नागरिकता रखने वाले एक किशोर की हत्या कर दी है. इजराइली सेना ने कहा कि मृतक कारों पर पत्थर मार रहा था. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza War: नफरत में अंधे इजराइल ने कर दी अमेरिकी किशोर की हत्या, अब नहीं देते बन रहा जवाब

Gaza War News: एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने एएफपी को बताया कि इजरायली बलों ने रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अमेरिकी नागरिकता रखने वाले एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी है. वहीं इजराइली सेना का कहना है कि उसने एक आतंकवादी को मारा है, जो कारों पर पत्थर फेंक रहा था.

इजराइली सेना ने की 14 साल के बच्चे की हत्या

शहर के मेयर लफी शालाबी ने एएफपी को बताया कि मरने वाले बच्चे की उम्र 14 साल थी और उसका नाम उमर मुहम्मद साद रबी था. वह तुर्मुस अय्या में मारा गया था और उसके पास अमेरिकी नागरिकता थी. इज़रायली सेना ने कहा कि टुरमुस अय्या में काउंटर टैरेरिज्म के दौरान, सैनिकों ने तीन आतंकवादियों की पहचान की, जिन्होंने हाईवे की ओर पत्थर फेंके थे. इस एक्ट की वजह से ड्राइव कर रहे लोगों की जान को खतरा बन गया था.

मिलिट्री ने अपने बयान में आगे कहा,"सैनिकों ने नागरिकों को खतरे में डालने वाले आतंकवादियों पर गोलीबारी की, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए. फिलिस्तीनी हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं दूसरे को माइनर इंजरी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

शालाबी ने कहा कि घायलों में से एक के पास अमेरिकी नागरिकता भी है. फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट ने कहा कि उसकी टीमों ने मरने वाले लड़के की लाश को अस्पताल पहुंचाया है. 14 साल के अब्दुल रहमा ने बताया है कि वह फल इकट्ठा कर रहे थे, इसी दौरान इजराइली सैनिकों ने उसे शूट कर दिया. वहीं एक दूसरे किशोर अय्यूब असाद के पेट में होली लगी है, उसके पास भी यूएस पासपोर्ट था.

इजराइली सैनिकों ने रोकी एंबुलेंस

अय्यूब के पिता अहद असाद ने कहा कि जब वह एंबुलेंस के जरिए अपने घायल बेटे तो लेकर जा रहे थे, तो इजराइली सैनिकों ने उन्हें रोक दिया. जिसकी वजह से उनके बेटे को इलाज मिलने में देरी हुई. बता दें, जब से गाजा और इजराइल में जंग शुरू हुई है, तभी से वेस्ट बैंक से भी हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं. अभी तक 918 लोगों की जान जा चुकी है

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news