Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2691940

गाजा के अस्पताल पर इजराइल ने फिर दागी मिसाइल, हमास के सीनियर नेता इस्माइल बरहूम समेत पांच की मौत

Israel Palestine War: इजारइली सेना ने कल देर रात खान यूनिस में एक अस्पताल पर हमला कर दिया. गाजा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं. हमले के बाद IDF ने भी बयान जारी किया है.

इजराइल ने गाजा के अस्पताल पर किया हमला
इजराइल ने गाजा के अस्पताल पर किया हमला

Israel Attack on Gaza: इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से खान युनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स पर हवाई हमला किया. इसराइल के इस हमले में हमास के पोलित ब्यूरो के सदस्य इस्माइल बरहूम और कम से कम चार अन्य फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. यह जानकारी फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है. 

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने कॉम्पेलक्स के इमरजेंसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल को निशाना बना कर हमला किया. इस मंजिल पर सर्जरी विभाग मौजूद है. इसरालइ ने इमरजेंसी बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर मिसाइल से हमला किया, जिसकी वजह से भीषण आग लग गई. 

'पांच लोगों की मौत'

चिकित्सा कर्मियों ने हमास पोलित ब्यूरो के सदस्य इस्माइल बरहूम समेत पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है, इनके शवों को बरामद कर लिया गया है. चिकित्सा कर्मियों के मुताबिक, मौके से कई घायलों को बाहर निकाला गया है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. गाजा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इजराइली सेना ने नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स के सर्जरी भवन पर मिसाइल से हमला किया. यहां पर दूसरे मरीजों के साथ घायल मरीजों का इलाज चल रहा था, हमले की वजह से मौके पर भीषण आग लग गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

हमास ने भी इस्माइल बरहूम के मौत की पुष्टि की है. हमास के मुताबिक, इस्माइल बरहूम हमले के समय अस्पताल के एक वार्ड में इलाज करा रहे थे. दूसरी तरफ इजराइली सेना ने रविवार देर रात इस हमले के बारे में जानकारी दी. इसराइली सेना ने बताया कि उन्होंने गाजा के दक्षिणी हिस्से में नासिर अस्पताल परिसर पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि इस हमले में उनका निशाना हमास का एक अधिकारी था.

कौन है इस्माइल बरहूम?

मृतक इस्माइल बरहूम हमास के सियासी विंग के सदस्य थे. बताया जा रहा है कि बरहूम हमास के वित्तीय मामलों के जिम्मेदार सदस्य थे. यूरोपीय संघ के मुताबिक, उन्होंने इस्माइल बरहूम पर बीते साल प्रतिबंध लगाया था. उन्होंने आगे बताया कि वे हमास के वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़े हुए थे. 2021 में हमास के 20 सदस्य सियासी ब्यूरो के पद पर चुने गए थे. इन सदस्यों में से 11 लोगों को गाजा युद्ध के दौरान मार दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि ब्यूरो के सात सदस्य गाजा पट्टी के बाहर हैं.

'गाजा में 50 हजार की मौत'
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) और उनकी डोमेस्टिक सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेट ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि हमास का एक 'मुख्य आतंकवादी' खान यूनिस में नासिर अस्पताल के अंदर एक्टिव था. हालांकि इजराइली डिफेंस फोर्स ने हमास के अधिकारी नाम और पहचान उजागर नहीं किया. IDF की तरफ से बताया गया कि खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के बाद सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों से हमला किया गया, जिससे आसपास के माहौल को होने वाले नुकसान को रोकने की हरसंभव कोशिश की जाए.

हालिया दिनों में इजराइल ने युद्धविराण का उल्लंघन करते हुए दक्षिणी गाजा में अपना अभियान तेज कर दिया. इससे पहले आईडीएफ ने रविवार को ऐलान किया था, उन्होंने एक पूरे जिले को घेर लिया है और वहां से लोगों को फौरन निकलने के आदेश दिए हैं. इजराइल ने दावा किया कि हमास के जरिये संघर्षविराम के पहले में शर्तों को मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद यह हमले किए गए. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 से जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है.

TAGS

Trending news