Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2701949
Zee SalaamIsrael Hamas Warगाजा में इजराइली सेना के हाथों 15 चिकित्साकर्मियों की हत्या, सामूहिक कब्र में दफनाया शव, UN ने मांगा न्याय

गाजा में इजराइली सेना के हाथों 15 चिकित्साकर्मियों की हत्या, सामूहिक कब्र में दफनाया शव, UN ने मांगा न्याय

Israel Airstrike on Gaza: इजराइल लगातार गाजा पट्टी में हवाई हमले कर रहा है. हालिया दिनों इजराइल ने दक्षिणी गाजा में चिकित्साकर्मियों और आपात स्थिति में बचाव करने वाले कर्मियों की हत्या कर दी और उनका शव सामूहिक कब्र में दफना दिया है. इस मामले में यूएन ने न्याय की मांग की.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Israel attack on Gaza: इजराइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा में 15 चिकित्साकर्मियों और आपात स्थिति में बचाव कार्य करने वाले कर्मियों की हत्या कर उन्हें एक सामूहिक कब्र में दफना दिया. संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता एजेंसियों ने यह जानकारी दी. फिलिस्तीन में मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद करने वाले 'पैलिस्टिनीयन रेड क्रिसेंट' ने कहा कि कर्मियों और उनके वाहनों पर साफ तौर पर चिकित्सा एवं मानवीय सहायता कर्मियों का चिह्न लगा हुआ था. उसने इजराइली सैनिकों पर इन कर्मियों की "बेरहमी से" हत्या करने का आरोप लगाया. 

इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने "संदिग्ध रूप से" उनके पास आ रहे ऐसे वाहनों पर गोलियां चलाईं जिन पर ऐसा कोई चिह्न नहीं था जो उनकी पहचान बता सके. मृतकों में 'रेड क्रिसेंट' के आठ कर्मी, गाजा की नागरिक सुरक्षा आपातकालीन इकाई के छह सदस्य और फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRWA का एक सदस्य शामिल था. 'इंटरनेशनल रेड क्रॉस या रेड क्रिसेंट' ने कहा कि यह पिछले आठ साल में उसके कर्मियों पर सबसे घातक हमला है. 

इजराइली हमले में मारे गए हजारों चिकित्साकर्मी

संयुक्त राष्ट्र ने इन हत्याओं के लिए "न्याय और जवाब" मांगा. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा, "वे लोगों की जान बचाने की कोशिश करते समय इजराइली बलों के जरिये मारे गए." संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 18 महीने पहले गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल के हमलों में 100 से अधिक नागरिक सुरक्षा कर्मी और 1,000 से अधिक चिकित्साकर्मी मारे गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइली सेना ने उसे बताया कि उसने शवों को तेल अल-सुल्तान के किनारों पर एक बंजर क्षेत्र में दफनाया है, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के दल वहां पहुंचे. 

Add Zee News as a Preferred Source

संयुक्त राष्ट्र के जरिये जारी फुटेज में नारंगी जैकेट पहने बचावकर्मी मिट्टी खोदकर एक दूसरे के ऊपर रखे शवों को निकालते दिख रहे हैं. ये शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हैं. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी जोनाथन व्हिटॉल ने कहा, "उनके शवों को इस सामूहिक कब्र में दफना दिया गया था, जो यहां हुआ वह बहुत भयावह है." दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर सोमवार को फिलिस्तीनियों ने इन शवों को पूरी विधि के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया. 

रफा का खाली करने के आदेश

इजराइल की सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफा के अधिकांश हिस्सों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं, जो गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर में इजराइली सेना के जरिये एक और बड़ा जमीनी अभियान शुरू करने के संकेत हैं. इजराइल ने इस महीने की शुरूआत में हमास समूह के साथ अपने युद्ध विराम को समाप्त कर दिया. इसके बाद उन्होंने हवाई और जमीनी युद्ध को फिर से शुरू कर दिया.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news