Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2776792
Zee SalaamIsrael Hamas Warआटे के बदले मौत, राशन लेने गए मासूम फिलिस्तीनियों पर इजरायल ने टैंक से की गोलीबारी

आटे के बदले मौत, राशन लेने गए मासूम फिलिस्तीनियों पर इजरायल ने टैंक से की गोलीबारी

Gaza Aid Firing Incident: गाजा में इजरायल और हमास के बीच पिछले 2 साल से लड़ाई जारी है. इजरायल गाजा में लगातार बमबारी कर रहा है और नाकेबंदी भी की है. इस वजह से गाजा में भुखमरी और दवाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं.

आटे के बदले मौत, राशन लेने गए मासूम फिलिस्तीनियों पर इजरायल ने टैंक से की गोलीबारी

Gaza Aid Firing Incident: गाजा में इजरायली सेना मानवता को शर्मसार कर रही है. गाजा में एक फाउंडेशन फिलिस्तीनियों को राहत सामग्री बांट रहा था, तभी इजरायली सेना ने टैंकों और बंदूकों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 1 फिलिस्तीनी की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब गाजा में इजरायल और अमेरिका समर्थित एक फाउंडेशन के जरिए बनाए गए नए सहायता वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग खाने-पीने का सामान लेने पहुंचे थे. इसी दौरान ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोग वहां लगी बाड़ को तोड़ दिया, जिसके बाद वहां इज़रायली टैंक और बंदूकों से फायरिंग हुई और एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने फ्लेयर्स छोड़े. 

इजरायल ने दी सफाई
वहीं, इस घटना को लेकर फाउंडेशन की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. इस बयान में कहा गया है कि उनके सुरक्षा ठेकेदारों ने भीड़ पर गोली नहीं चलाई, बल्कि हालात बिगड़ने पर वह पीछे हट गए. इज़रायली सेना ने कहा कि उन्होंने सिर्फ चेतावनी देने के लिए गोलियां चलाई थीं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अधिकारी अजीत सुंघे ने बताया कि इस घटना में 47 लोग घायल हुए, जिनमें ज़्यादातर को गोली लगी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तरी गाजा में भीषण बमबारी
वहीं, उत्तरी गाजा में गाजा के पत्रकार ओसामा अल-अरबिद के घर पर इजरायली हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं, जबकि भोर से अब तक पूरे क्षेत्र में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा में इजरायल और हमास के बीच पिछले 2 साल से लड़ाई जारी है. इजरायल गाजा में लगातार बमबारी कर रहा है और नाकेबंदी भी की है. इस वजह से गाजा में भुखमरी और दवाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news