Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2885171
Zee SalaamIsrael Hamas Warहूती ठिकानों पर इजरायली सेना ने फिर किया भीषण हमला, IDF ने दी चेतावनी

हूती ठिकानों पर इजरायली सेना ने फिर किया भीषण हमला, IDF ने दी चेतावनी

Israel airstrikes in Yemen:  हूती विद्रोही लंबे समय से यमन में ईरान के समर्थन से सक्रिय हैं और वे सऊदी अरब सहित खाड़ी के कई देशों पर भी हमले कर चुके हैं. अब हूती विद्रोहियों के निशाने पर इजरायल है. 

हूती ठिकानों पर इजरायली सेना ने फिर किया भीषण हमला, IDF ने दी चेतावनी

Israel airstrikes in Yemen: गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ही मीडिल ईस्ट में तनाव भरा माहौल है. हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं, इजरायल भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई बार हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया है. अब खबर सामने आ रही है कि IDF ने हूती ठिकानों पर भीषण बमबारी की है. इस हमले के बाद इजरायल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

आईडीएफ ने बयान जारी कर बताया कि यह कार्रवाई हूती विद्रोहियों द्वारा इज़रायल और उसके नागरिकों पर लगातार किए जा रहे हमलों की प्रतिक्रिया में की गई है. हाल के हफ्तों में हूती संगठन ने इज़राइल की तरफ कई बार सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और ड्रोन दागे थे. इनमें से कई हमलों को इज़रायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किया, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी.

इजरायली फौज ने क्या कहा?
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा, “हूती आतंकवादी शासन, ईरान के निर्देशन और समर्थन में काम कर रहा है. उसका उद्देश्य इज़रायल राज्य और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाना है. यह शासन अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र का दुरुपयोग कर व्यापार और नौवहन व्यवस्था के खिलाफ बल प्रयोग और आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है.”

Add Zee News as a Preferred Source

हूती अभी तक इन देशों पर भी कर चुके हैं हमले
गौरतलब है  कि हूती विद्रोही लंबे समय से यमन में ईरान के समर्थन से सक्रिय हैं और वे सऊदी अरब सहित खाड़ी के कई देशों पर भी हमले कर चुके हैं. इज़रायल पर हुए ताजा हमले ने इस संघर्ष को और अंतरराष्ट्रीय आयाम दे दिया है. आईडीएफ ने साफ किया कि इज़रायल अपने नागरिकों और संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिलहाल हमले में हुए नुकसान और हताहतों की संख्या का आधिकारिक ब्यौरा सामने नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इज़रायल ने हूती ठिकानों पर सीधी सैन्य कार्रवाई कर एक सख्त संदेश दिया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news