Israel Attack on Gaza: इजराइल की लगातार फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों का नरसंहार जारी है. 7 अक्टूबर 2023 से इजराइल के हमलों में अब तक 50 हजार 944 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 लाख 16 हजार 156 लोग घायल हुए है. इसमें 11 हजार से अधिक मिसिंग हैं. एक बार फिर इजराइल गाजा के अस्पताल पर हमला किया.
Trending Photos
)
Israel strikes Gaza Hospital: इजराइल ने एक बार फिर रविवार (13 अप्रैल) की सुबह उत्तरी गाजा के एक अस्पताल पर भीषण हमला किया. इस हमले की वजह से अस्पताल में अफरा तफऱी मच गई, मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरन आनन फानन में अस्पताल से बाहर निकलना पड़ा. यहूदी सेना ने यह हमला गाजा शहर में स्थित अल-अहली अस्पताल में तड़के सुबह किया.अस्पताल को यरुशलम के डायोसिस के जरिये संचालित किया जाता है.
हमले से पहले इजराइली सेना ने चेतावनी जारी की थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, अस्पताल से बाहर निकलते समय एक मरीज की मौत हो गई थी, क्योंकि मेडिकल स्टाफ पीड़ित हमले और अफरा तफरी में जरुरी इलाज नहीं दे सका. यह हमला Palm Sunday (पाम संडे) के दिन हुआ, जो ईसा मसीह के यरुशलम आगमन की याद में मनाया जाता है.
इस हमले के कुछ घंटों बाद सेंट्रल गाजा के देइर अल-बलाह में भी इजराइल ने एक कार पर हमला किया. इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में छह सगे भाई और उनका एक दोस्त शामिल था. यह जानकारी अल-अक्सा शहीद अस्पताल के मुर्दाघर के स्टाफ ने दी, जहां इन सभी के शवों लाया गया था.
इजराइल ने दावा किया कि उसने एक "कमांड और कंट्रोल सेंटर" को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसका इस्तेमाल हमास जरिसेय इजराइली नागरिकों और सैनिकों पर हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए किया जा रहा था. हालांकि, इजराइल ने दावे के समर्थन में कोई ठोस सुबूत नहीं पेश किए. इजराइली सेना ने बताया कि हमले से पहले नुकसान को कम करने के लिए कई जरुरी कदम उठाए गए थे.
इस हमले से पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि गाजा में सैन्य अभियान को बढ़ाया जाएगा और इसके लिए लोगों को 'फॉइटिंग जोन' से निकालना होगा. शनिवार को इजराइल ने "मोराग कॉरिडोर" बनाने का ऐलान किया, जिसके जरिये गाजा के दक्षिणी शहर राफा को बाकी हिस्सों से अलग करने की योजना है.
इजराइल सेना ने कहा कि इस छोटे तटीय हिस्सों में सैन्य कार्रवाई बढ़ाई जाएगा. यहूदी अधिकारियों ने कहा कि वे हमास पर दबाव बनाना जारी रखेंगे, जिससे 59 बंधकों को रिहा कराया जा सके. इसके लिए अगले 24 घंटों के अंदर तेज सैन्य कार्रवाई की जाएगी.
अल अहली अस्पताल के निदेशक डॉ फादेल नईम ने बताया कि उन्हें हमले से पहले ही इसकी चेतावनी दी गई थी.सोशल मीडिया पोस्ट एक संदेश में डॉ फादेल ने लिखा, "हमलों में इमरजेंसी रुम, फार्मेसी और आसपास की इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. इससे सौ से ज्यादा मरीजों और दर्जनों चिकित्सा कर्मचारियों गंभीर प्रभाव पड़ा है." स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में आउटपेशेंट्स वार्ड और लैब पूरी तरह नष्ट हो गए और इमरजेंसी वार्ड को भी नुकसान पहुंचा है.
हालांकि, गाजा में 18 महीने से चल रहे अभियान के दौरान इजराइल ने अस्पतालों के खिलाफ खुले तौर पर अभियान चलाया है. इस दौरान यहूदी सेना ने अस्पतालों को घेरने, छापे मारने और कई बार हमला कर आम लोगों को निशाना बनाया. इन हमलों के बाद इजराइल ने दावा किया है कि हमास इन अस्पतालों का इस्तेमाल अपने लड़ाकों को छिपाने के लिए करता है.
इससे पहले पिछले महीने इजराइल ने दक्षिण गाजा के सबसे बड़े अस्पताल खान यूनिस शहर स्थित नासेर अस्पताल पर हमला किया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस हमले में भीषण आग लग गई थी. इन हमलों के जरिये इजराइल ने संघर्षविराम को तोड़ दिया. इजराइली हमलों के बाद अस्पताल मृतकों और घायलों से भर गया था.
इजराइल फिलिस्तीन के पिछले 554 दिनों से लगातार हमले कर रहा है. 7 अक्टूबर 2023 से अबतक इजराइल के हमलों में 50 हजार 944 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 लाख 16 हजार 156 लोग घायल हुए है. इसमें 11 हजार से अधिक मिसिंग हैं.