Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2689806
Zee SalaamIsrael Hamas Warइजराइली अखबार फैला रहा था सीजफायर पर अफवाह, हमास ने बयान जारी कर दिया खंडन

इजराइली अखबार फैला रहा था सीजफायर पर अफवाह, हमास ने बयान जारी कर दिया खंडन

Israel Attack on Gaza: युद्धविराम समाप्त होने के बाद इजराइल ने बीते मंगलवार से गाजा पर दोबारा हमला कर दिया है. हमास की ऑफिशियल मीडिया के मुताबिक, इस हमले में अब तक 591 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं.

हमास- फाइल फोटो
हमास- फाइल फोटो

Gaza Ceasefire Deal: गाजा में इजराइल के हमलों से कोहरा मचा हुआ है. इस हमले में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. जारी युद्ध के बीच हमास ने एक बड़ा खुलासा किया है. हमास ने प्रेस रिलीज जारी करके इजराइली अखबार 'यदीओथ आहरोनोथ' में छपी खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने कैदियों की अदला बदली से संबंधित बातचीत फिलहाल रोक दी है. 

हमास ने जोर देकर कहा कि कैदियों की अदला बदली हमारी बातचीत का मुख्य हिस्सा है और वह सभी मध्यस्थों (Mediators) के साथ इस मुद्दे पर पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ काम कर रहा है. हमास ने यह भी कहा कि वह अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव और विचारों की समीक्षा कर रहे हैं, जिसके जरिए बंधकों की अदला-बदली होगी, इस जंग का खात्मा हो जाएगा और इजराइली सेना की गाजा से वापसी होगी.

कैदियों की अदला बदली पर बातचीत जारी

शिन्हुआ में छपी खबर के मुताबिक, मध्यस्थों के जरिये पेश उस प्रस्ताव पर हमास विचार कर रहा है, जिसमें गाजा में इजराइली सैन्य कार्रवाई को रोकने, कैदियों की अदला बदली और युद्धविराम को लागू करने की बात की गई है. हालांकि इस प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है. एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि हमास की कैदियों की अदली बदली को लेकर बातचीत जारी है. इस पर काम काम जारी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पहले शुक्रवार को इजराइली अखबार यदीओथ आहरोनोथ ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बड़ा खुलासा किया था. यदीओथ आहरोनोथ की रिपोर्ट मुताबिक, इजराइल ने गाजा पर बीते मंगलवार से हमला शुरू कर दिया है, इसकी वजह से हमास ने कैदियों के अदला बदली पर होने वाली बातचीत पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इस हमले में अब तक 590 से अधिक लोग मारे गए हैं. 

गाजा हमले में 591 की मौत

इजराइल ने 19 जनवरी को शुरू हुए युद्धविराम खत्म होने के बाद मंगलवार को गाजा पर दोबारा हवाई हमला शुरू कर दिया. हमास के ऑफिशियल गाजा मीडिया कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि गाजा में इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 700 से ज्यादा हो गई है, जबकि 1,042 लोग घायल हुए हैं. 

TAGS

Trending news