Hezbollah-Israel Violence: इजरायल ने गाजा पट्टी में रमजान और यहूदी पर्व पासओवर के दौरान अस्थायी संघर्ष विराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी, लेकिन हमास ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. वहीं, हिजबुल्लाह के हमलों की वजह से उत्तरी इजरायल में स्कूल को बंद कर दिया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है.
Trending Photos
)
Hezbollah-Israel Violence: गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ही हिजबुल्लाह उत्तरी इजरायल में भीषण हवाई हमले और जमीनी हमले कर रहा था. इस हमले की वजह से उत्तरी इजरायल के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे. अब करीब डेढ़ साल बाद इन इलाकों में स्कूल फिर से खुल गए हैं. इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायली शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जाएगा क्योंकि युद्ध के दौरान स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा, कई शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, और बहुत से स्टूडेंट्स अपने परिवारों के साथ देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में चले गए थे.
मंत्रालय ने क्या कहा?
रविवार को अभिभावकों के लिए जारी एक सूचना में मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उत्तरी इजरायल के 43 शहरों, कस्बों और गांवों के 195 स्कूलों और किंडरगार्टन के करीब 12,600 छात्रों को उनके परिवारों के साथ निकाला गया था. मंत्रालय ने कहा कि अब हर परिवार यह तय कर सकता है कि वे अपने घर लौटकर बच्चों को फिर से पुराने स्कूल में दाखिला दिलाएं या जहां वे स्थानांतरित हुए थे, वहीं पढ़ाई जारी रखें.
स्कूल पर खर्च होंगे 50 मिलियन डॉलर
इसके अलावा, सरकार ने स्कूल के बाद की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 50 मिलियन शेकेल (करीब 13.89 मिलियन डॉलर) का बजट जारी किया है. साथ ही, बच्चों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विशेष सहायता और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किए गए हैं ताकि वे इस संघर्ष के प्रभाव से उबर सकें.
अपने ही फैसले से पलटा इजरायल
वहीं, इजरायल ने गाजा पट्टी में रमजान और यहूदी पर्व पासओवर के दौरान अस्थायी संघर्ष विराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह घोषणा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से की गई,लेकिन बाद में इजरायल अपने फैसले से पलट गया और गाजा में मानवीय सहायता पर रोक लगा दी.