)
Turkey on Israel: गाजा में जंग जारी है, इस बीच तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इसराइल को धमकी दी है. विदेश मंत्रालय ने इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना एडोल्फ हिटलर से की है. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "जिस तरह हिटलर, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत हुआ, उसी तरह नेतन्याहू, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत होगा." इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने इसराइल को धमकी दी थी.
हिटलर से की तुलना
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "हिटलर ने जिस तरह नाज़ियों ने नरसंहार किया था, उन्हें जवाबदेह ठहराया गया था, उसी तरह फिलिस्तीनियों को खत्म करने की कोशिश करने वालों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा. मानवता फिलिस्तीनियों के साथ खड़ी होगी. नेतन्याहू, आप फिलिस्तीनियों को खत्म नहीं करेंगे और बस कल्पना करें कि सितंबर 2023 में, नेतन्याहू और एर्दोआन पहली बार मिलते हैं, जो संबंधों में एक नए अध्याय की तरह लगता है."
राष्ट्रपति ने इसराइल को दी थी धमकी
राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने इससे पहले इसराइल को धमकी दी थी. उन्होंने कहा था, "जिस तरह तुर्की ने अज़रबैजान में घुसा किया और अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच लीबिया और करबाख में हस्तक्षेप किया, उसी तरह वह इज़राइल में भी ऐसा कर सकता है. हम इसराइल पर उसी तरह आक्रमण करेंगे जैसे हमने लीबिया और नागोर्नो-करबाख पर आक्रमण किया था."
अब तक इतने लोगों की हुई है मौत
गौरतलब है कि गाजा में जारी हिंसा में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 89 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. गाजा हिंसा की वजह से पूरे इलाके में भूखमरी जैसे हालात बन चुके हैं. लोगों को साफ पानी पीने को नसीब नहीं हो रहे हैं, वहीं, दो जून की रोटी के लिए तड़प रहे हैं. इस बीच इसराइली फौज स्कूल, अस्पताल और रिफ्यूजी कैंपों पर हमले कर रही है. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है.