Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2648031
Zee SalaamIsrael Hamas WarPalestine कैदियों ने इजराइल की कैद से रिहा होते ही क्यों जला दी अपनी जर्सी?

Palestine कैदियों ने इजराइल की कैद से रिहा होते ही क्यों जला दी अपनी जर्सी?

Gaza News: फिलिस्तीनी कैदियों ने रिहा होते ही अपनी जर्सी में आग लगा दी. उन्होंने ऐसा गाजा पहुंचने के बाद किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Palestine कैदियों ने इजराइल की कैद से रिहा होते ही क्यों जला दी अपनी जर्सी?

Gaza News: फिलिस्तीनी कैदियों ने रिहा होते ही अपनी जर्सियों में आग लगा दी. उन्होंने यह काम बीते रोज हमास और इजराइल के बीच बंधकों की अदला बदली के बाद किया. दरअसल बीते रोज हमास ने तीन इजराइली बंधकों को छोड़ा था, जिसने बदले में 369 फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे.

फिलिस्तीनियों ने क्यों जलाई अपनी जर्सी

दरअसल कुछ लोगों ने जीत से साइन के तौर पर उन स्वेटशर्टों को आग लगाई थी, जिन्हें जेल में उन्हें पहनने के लिए कहा गया था. हमास के साथ सीजफाय क समझौते के तहत रिहाई से पहले इजरायली मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में फिलिस्तीनी कैदियों की कतारें दिखाई दे रही थीं, जो स्टार ऑफ डेविड, इजरायल की जेल सेवा के लोगो और अरबी वाक्यांश "हम भूलते नहीं और हम माफ नहीं करते" के साथ स्वेटशर्ट पहने हुए थे.

इस बार कैदियों की जर्सियों पर इजराइल ने लिखा

एएफपी संवाददाता ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में कैदियों के स्वागत स्थल पर नारंगी लपटों में लिपटे सफ़ेद स्वेटशर्ट ज़मीन पर देखे जा सकते थे. गाजा समझौते के तहत पिछले रिहाई में, फिलिस्तीनियों को सादे ग्रे जेल ट्रैकसूट पहनाकर रिहा किया गया था, जिन पर कोई शिलालेख नहीं लिखा था. हमास ने इस स्वेटशर्ट की निंदा है और इसे एक नस्ल के खिलाफ नफरत करार दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जंग के दौरान बनाए गए थे बंदी

फिलिस्तीनी कैदी क्लब वकालत ग्रु के मुताबिक, शनिवार को तीन इज़रायली बंधकों के बदले रिहा किए गए अधिकांश कैदी, युद्ध के दौरान इज़रायली हिरासत में लिए गए गाजा के नागरिक थे. शनिवार को रिहा किए गए अन्य फिलीस्तीनी इजरायलियों के खिलाफ हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, जिनमें से कुछ को रिहा होने के बाद निर्वासित कर दिया गया.

बता दें, इस जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी. हमास के सरप्राइज अटैक में 1200 इजराइली लोग मारे गए थे, वहीं कई लोगों को बंधक बना लिया गया था. इस हमले के बाद इजराइल ने गाजा पर लगातार हमले करे शुरू कर दिए थे. जिनमें 48 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. हालांकि, अब सीजफायर की वजह से शांति है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news