Gaza News: गाजा में इजरायल नरसंहार कर रहा है. हर दिन इजरायली फौज भीषण बमबारी कर रही है. इस हमले में रोजाना सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं.
1/8Gaza News: गाजा में इजरायल नरसंहार कर रहा है. हर दिन इजरायली फौज भीषण बमबारी कर रही है. इस हमले में रोजाना सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं.
2/8पिछले 24 घंटों में इजरायली हमले में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई है. जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं.
3/8गाजा में लोग भूख और कुपोषण से जूझ रहे हैं. भूख और कुपोषण के कारण दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. गाजा में अब तक 62 हजार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
4/8गाजा में इंसानों का जीना बेहद मुश्किल होता जा रहा है. एक तरफ हमले और दूसरी तरफ लोग भूख के शिकार हो रहे हैं.
5/8गाजा में हुए इस नरसंहार के खिलाफ पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग सीजफायर की मांग कर रहे हैं, लेकिन इजरायल अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और गाजा में नरसंहार कर रहा है.
6/8इस बीच, देश की राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने इजरायली नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाई है और इस नरसंहार को रोकने के लिए आवाज उठाई है.
7/8दिल्ली के जंतर-मंतर पर हज़ारों लोग इकट्ठा हुए और इजरायल के ख़िलाफ नारे लगाए. उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से गाजा में नरसंहार रोकने की भी अपील की.
8/8जंतर-मंतर पर जमा हज़ारों की भीड़ ने मानवाधिकार संगठनों से गाजा में हो रहे नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की. लोग हाथों में पोस्टर लिए गाजा के हालात बताने की कोशिश भी कर रहे थे.